लाइव टीवी

भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं Salman Khan की ये एक्ट्रेस, Manoj Tiwari संग वायरल हो रहा ‘गोरिया चांद के अंजोरिया’ Video

Updated Jul 01, 2022 | 00:39 IST

Manoj Tiwari Bhagyashree Video: मनोज तिवारी और भाग्यश्री का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जोकि लगभग 8 साल पुराना है। वीडियो में भाग्यश्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं और मनोज तिवारी उन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
मनोज तिवारी-भाग्यश्री
मुख्य बातें
  • मनोज तिवारी और भाग्यश्री की जोड़ी फैंस को आ रही पसंद
  • गोरिया चांद के अंजोरिया गाने पर प्यार लुटा रहे फैंस
  • यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा मनोज तिवारी और भाग्यश्री का गाना

Manoj Tiwari and Bhagyashree Bhojpuri Song Video: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज भी भाग्यश्री इतनी खूबसूरत और फिट हैं कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। बॉलीवुड में भाग्यश्री ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए जाना जाता है। भाग्यश्री ने भले ही कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी सभी फिल्में सुपरहिट रहीं। भाग्यश्री बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच भाग्यश्री काफी मशहूर हैं। इस बीच यूट्यूब पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भाग्यश्री के साथ भोजपुरी गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी भी नजर आ रहे हैं।

फैंस को पसंद आ रही मनोज तिवारी-भाग्यश्री की जोड़ी

यूट्यूब पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो लगभग 8-9 साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में मनोज तिवारी और भाग्यश्री की जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों भोजपुरी सॉन्ग ‘गोरिया चांद के अंजोरिया’ पर डांस और रोमांस कर रहे हैं। दर्शकों को इस गाने के साथ ही भाग्यश्री और मनोज तिवारी की जोड़ी इतनी पसंद आ रही है कि गाना एक बार फिर यूट्यूब पर छाया हुआ है।

Also Read: पूल में अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट का तापमान बढ़ा चुकी हैं Monalisa, बिकिनी में देखिए एक्ट्रेस की Photos

मनोज तिवारी जोकि भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार हैं। उनकी फिल्मों और गानों को लेकर दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। वहीं भाग्यश्री अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आती है। लेकिन ‘गोरिया चांद के अंजोरिया’ गाने में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। भाग्यश्री हमेशा ही तरह वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं मनोज तिवारी का अंदाज भी दर्शकों को खूब भा रहा है।

गोरिया चांद के अंजोरिया गाने को दर्शक यूट्यूब पर बार-बार देख रहे हैं। इसे यूट्यूब के T-Series Hamaar Bhojpuri ऑफिशियल चैनल पर 2013 में रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर अब तक गाने को 20,752,377व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं। गाने को मनोज तिवारी ने गाया है और इसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। गाने को संगीत दिया है लाल सिन्हा ने।

यहां देखें गाने का वीडियो

Also Read: Akshara Singh Photoshoot: नाव में बैठकर अक्षरा सिंह ने कराया फोटोशूट, वायरल हो रही खूबसूरत फोटोज

भोजपुरी फिल्म ‘देवा’ का है ये गाना

बता दें कि यूट्यूब पर वायरल हो रहा गाना ‘गोरिया चांद के अंजोरिया’ भोजपुरी फिल्म देवा का है। इस फिल्म के साथ ही इसके सभी गाने भी खूब हिट रहे। लेकिन गोरिया चांद के अंजोरिया' गाने पर फैंस अब तक प्यार लुटा रहे हैं।