लाइव टीवी

Hartalika Teej 2022: सुपर हिट है आम्रपाली, मोनालिसा और निरहुआ का भोजपुरी तीज गीत ‘रखिया सेनुरवा के लाज’

Hartalika Teej Bhojpuri Song
Updated Aug 24, 2022 | 12:47 IST

Bhojpuri Hartalika Teej Song: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस खास दिन पर भोजपुरी तीज गीत खूब पसंद किए जाते हैं। हरतालिका तीज पर आम्रपाली, मोनालिसा और निरहुआ का ये तीज गीत जरूर सुनें।

Loading ...
Hartalika Teej Bhojpuri SongHartalika Teej Bhojpuri Song
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
Amrapali-Monalisa Bhojpuri Teej Song
मुख्य बातें
  • भोजपुरी तीज गीतों संग मनाएं हरतालिका तीज का पर्व
  • हरतालिका तीज पर खूब पसंद किया जाता है गाना रखिया सेनुरवा के लाज
  • आम्रपाली और मोनालिसा का हिट तीज सॉन्ग है रखिया सेनुरवा के लाज

Hartalika Teej Bhojpuri Song Rakhiha Senurawa Ke Laaj: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हरतालिका तीज का कठिन निर्जला व्रत महिलाएं पति के दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार कर सजती हैं। फिर भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। पति की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। लेकिन हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन माना गया है। इसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में यह त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत मंगलवार 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा।

तीज स्पेशल सॉन्ग रखिया सेनुरवा के लाज

हरतालिका तीज के खास मौके पर सुहागिन महिलाएं एक साथ गीत गाती है और जागरण भी करती है। तीज के खास मौके पर आप भी भोजपुरी तीज स्पेशल गाना ‘रखिया सेनुरवा के लाज’ जरूर सुनें। इस गाने में मोनालिसा और आम्रपाली दुबे अपने पति के लिए तीज का व्रत रखती है और माता पार्वती-भोलेनाथ से प्रार्थना कर कहती है ‘रखिया सेनुरवा के लाज’। गाने में मोनालिसा और आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव भी नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए रखिया सेनुरवा के लाज गने का वीडियो

सुपरहिट है तीज का गाना रखिया सेनुरवा के लाज

हरतालिका तीज पर आधारित भोजपुरी गाना रखिया सेनुरवा के लाज सुपरहिट सॉन्ग है। गाने को यूट्यूब पर 87 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में भोजपुरी जुबलीस्टार निरहुआ नजर आ रहे हैं। साथ ही आम्रपाली दुबे और मोनालिसा को भी देखा जा सकता है। दोनों ही एक्ट्रेस गाने के वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि यह गाना भोजपुरी फिल्म राजा बाबू का है। रखिया सेनुरवा के लाज गाने को कल्पना और प्रमिला जैन ने आवाज दी है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। तीज के मौके पर हर साल यह गाना खूब पसंद किया जाता है। इस साल आप भी हरतालिका तीज पर ये गीत जरूर सुनें।