

- भोजपुरी के कई हिट गाने गा चुके हैं अरविंद अकेला कल्लू
- नाच रे पतरकी 2.0 में अकांक्षा संग खूब जम रही कल्लू की जोड़ी
- नाच रे पतरकी 2.0 सॉन्ग को यूट्यूब पर मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
Arvind Akela Kallu Song Naach Re Patarki 2.0: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा जगत में ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि आवाज को लेकर भी खूब मशहूर हैं। अपनी अदाकारी और गानों से अरविंद अकेला कल्लू ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। यही कारण है कि उनके गाने हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं। फिलहाल इन दिनों अरविंद अकेला का एक नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम है ‘नाच रे पतरकी 2.0’। यह गाना रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
पढ़ें- बुरी तरह फ्लॉप रही इन भोजपुरी स्टार्स की मैरिड लाइफ किसी का हुआ तलाक तो..
तीन महीने पहले रिलीज हुआ था गाना
‘नाच रे पतरकी 2.0’ भोजपुरी गाना इसी साल 10 फरवरी को यानी लगभग तीन महीने पहले रिलीज किया गया था। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसमें अरविंद अकेला कल्लू का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। वह हिप हॉप करते हुए बिल्कुल डैपर लुक में नजर आ रहे हैं। गले में मोटा चैन और चश्मे के साथ उनका लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही आकांक्षा दुबे के साथ गाने में उनकी केमिस्ट्री भी खूब जम रही है। आकांक्षा दुबे ने भी अपने डांस से ‘नाच रे पतरकी 2.0’ गाने में खूब जलवा बिखेरा। आकांक्षा गाने में एक आइटम गर्ल के रोल में नजर आ रही है।
यहां देखिए नाच रे पतरकी 2.0 गाने का वीडियो-
यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना
‘नाच रे पतरकी 2.0’ गाना अरविंद अकेला कल्लू के हिट गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। गाना एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलीज के बाद फिलहाल ये सॉन्ग यूट्यूब पर 11वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक इस गाने को 105,536,999 व्यूज (खबर बनाने तक) मिल चुके हैं और लगातार व्यूज के आंकड़े बढ़ रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू के साथ ही शिल्पी राज ने भी अपनी सुरीली आवाज से इस गाने को सजाया है। शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा भोजपुरी गाने गाए हैं। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसे म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने, कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है। वीडियो डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं और प्रोडक्शन का काम निशांत सिंह द्वारा किया गया है।