लाइव टीवी

Bhojpuri Actress Nidhi Jha: न्यूली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहीं निधि झा, पर्स ने खींचा लोगों का ध्यान

actress nidhi jha
Updated May 30, 2022 | 07:36 IST

Bhojpuri Actress Nidhi Jha Wedding: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने एक्टर यश कुमार के साथ शादी रचाई। फिलहाल कपल अपनी न्यूली मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। दोनों हनीमून मनाने मालदीव गए थे।

Loading ...
actress nidhi jhaactress nidhi jha
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा
मुख्य बातें
  • निधि झा और यश के नाम से बना नया नाम 'निया'
  • निधि झा की हनीमून फोटो इंटरनेट पर हो रही खूब वायरल
  • निधि झा ने अपने और यश के नाम का किया मैचअप

Nidhi Jha Yash Kumar Wedding: निधि झा भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें इंडस्ट्री में लूलिया के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में निधि ने एक्टर यश कुमार के साथ बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। शादी के तुरंत बाद ही कपल हनीमून मनाने के लिए मालदीप रवाना हुए और यहां दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। न्यूली मैरिड कपल यश और निधि ने हनीमून के दौरान भी ढ़ेर सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। लेकिन निधि ने एक ऐसी तस्वीर शेयर कि जो खूब सुर्खियों में है। दरअसल इस तस्वीर में निधि झा के लुक नहीं बल्कि उनके पर्स ने सभी का ध्यान खींचा। आखिर निधि के पर्स में ऐसा क्या है? आइए जानते हैं..

निधि झा के पर्स ने खींचा लोगों का ध्यान

निधि झा ने हनीमून के दौरान अपनी एक स्टाइलिश फोटो शेयर की जिसमें वह बेहद हसीन और बोल्ड लग रही हैं। ब्लैक कलर के इस वन पीस ड्रेस में निधि कमाल की बोल्ड लग रही हैं। बेकलेस और शॉर्ट ड्रेस में निधि की बोल्डनेस इस फोटो में देखते ही बनती है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा लगाया है और वाइट कलर की स्लिपर भी पहन रखी है। हाथों में लाल चूड़ा पहने हुए नई नवेली दुल्हन अपने इस ऑलओवर लुक में बेहद हॉट लग रही हैं। निधि ने हाथ में एक छोटा सा ब्लैक कलर का पर्स भी कैरी किया है, जिसे वह फोटो में फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। इस पर ऐसा कुछ लिखा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल पर्स मे #NIYA लिखा हुआ है जोकि निधि और यश के नाम का शॉर्ट फॉर्म है। NI निधि के नाम के पहले दो अक्षर हैं वहीं YA उनके पति यश के नाम के पहले दो अक्षर। दोनों के नाम को मिलाकर निया लिखा गया है।

पर्स के साथ ही निधि ने इस बात का भी हिंट दिया कि उन्होंने अपने और यश के नाम को मिलाकर नया नाम ‘निया’ रखा है। आजकल सेलेब्स के बीच पति-पत्नी का नाम मिलाकर एक नया नाम देने का फैशन खूब देखने को मिलता है। हालांकि अब तक ऐसा बॉलीवुड में ज्यादा देखने को मिलता था। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में निधि झा ने भी अपने और यश के नाम को मिलाकर खूबसूरत मैचअप किया है। निधि का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।