लाइव टीवी

Birthday Special: अक्षरा सिंह के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें, हैरान कर देंगे लाइफ से जुड़े ये रोचक किस्से

Updated Aug 27, 2022 | 13:32 IST

Akshara Singh Life Facts: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज भोजपुरी की सफल एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं और वह किसी पहचान की मोहताज नहीं। लेकिन अक्षरा सिंह की जिंदगी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Akshara Singh Birthday Special Life Facts
मुख्य बातें
  • एक्टर या सिंगर नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं अक्षरा सिंह
  • अक्षरा सिंह के माता-पिता दोनों फिल्म इंडस्ट्री से हैं जुड़े
  • पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद टूट गई थी अक्षरा और जिंदगी से मान बैठी थी हार

Akshara Singh Life Facts Birthday Special: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बॉस लेडी के नाम से भी जाना जाता है। अक्षरा ने बतौर एक्ट्रेस और सिंगर भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल की। साथ ही लोग उनके ग्लैमरस लुक और खूबसूरती पर भी जान छिड़कते हैं। आज अक्षरा इतनी सफल एक्ट्रेस हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने अपने मेहनत और काम से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। आने वाले 30 अगस्त को अक्षरा का जन्मदिन है और इस साल अक्षरा अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।

वैसे तो अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फोटो वीडियो के साथ ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अक्षरा के इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, शायद आप भी इनमें से एक होंगे। लेकिन आप अक्षरा के कितने ही डाई हार्ट वाले फैन क्यों न हो अक्षरा की जिंदगी सी जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे। जानते हैं अक्षरा के जन्म से लेकर फिल्मी करियर, प्यार और धोखे की पूरी कहानी।

अक्षरा का जन्म और परिवार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार अपना 29 वां जन्मदिन मनाएंगी। उनका जन्म 30 अगस्त 1993 में बिहार के पटना में हुआ था। अक्षरा के पिता का नाम है विपिन इंद्रजीत सिंह और उनकी मां का नाम नीलिमा सिंह है। अक्षरा के पिता और मां दोनों ही सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

डांसर बनना चाहती थी अक्षरा

अक्षरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां उन्हें सिंगर और पिता एक्ट्रेस बनाना चाहते थे। हालांकि अक्षरा डांसर बनना चाहती थी और बतौर डांसर वह अपना करियर बनाना चाहती थी। अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा जगत में कदम रखा और एक एक्ट्रेस के तौर पर पहचान हासिल की। लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता दोनों का सपना भी पूरा किया। आज अक्षरा बेहतरीन डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं। बता दें कि अक्षरा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ थी और उनका पहला एल्बम ‘बेवफा तेरे बिन’ रिलीज हुआ था।

Also Read: Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने क्यों कहा, ‘जिंदगी में हमेशा सही वक्त पर सही चीज होती है..’

कभी इस शख्स के लिए पागल थीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। एक वक्त ऐसा था जब अक्षरा पवन सिंह के प्यार में पागल थी। दोनों का प्यार जगजाहिर था और पर्दे पर भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा को धोखा दिया और किसी और शादी रचा ली। इसके बाद अक्षरा और पवन का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया। अक्षरा ने पवन पर मारपीट करने का भी आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर दिया। इसके बाद काफी विवाद भी हुआ। अब आलम ऐसा है कि दोनों एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।

जब अक्षरा के पिता ने कहा था जाओ फांसी लगा लो

पवन सिंह से धोखा मिलने के बाद अक्षरा पूरी तरह से टूट गई थी और डिप्रेशन में चली गई थी। अक्षरा की हालत देख उनके पिता ने अक्षरा को कहा, तुम्हें किस बात का डर है और तुम क्या करना चाहती हो। जब अक्षरा ने अपने पिता से कहा कि कुछ भी नहीं तब उनके पिता ने कहा तुम्हारा बाप बनकर तुमसे कह रहा हूं, तुम जाओ फांसी लगा लो और मर जाओ। आत्महत्या करो या फिर लड़ो। पिता की यह बात सुनकर अक्षरा ने खुद को संभाला और आगे बढ़ीं।

Also Read: Akshara Singh: इस शख्स के कहने पर भोजपुरी सिनेमा में आई थी अक्षरा सिंह, आज करती हैं इंडस्ट्री में राज

आज करोड़ों की मालकिन हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह जोकि पवन सिंह के ब्रेकअप के बाद इतनी टूट गई थी कि अपना करियर खत्म करना चाहती थी। लेकिन इसके बाद अक्षरा ने खुद को संभाला और आगे बढ़ीं। आज वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीती है और फैमली के साथ मुंबई में आलीशान घर पर रहती है। अक्षरा करोड़ों की मालकिन हैं। अक्षरा एक फिल्म के लिए पहले 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करती थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस भी दोगुनी कर दी है। इसके अलावा अक्षरा एक  घंटे स्टेज शो के 3-4 लाख चार्ज करते हैं।