लाइव टीवी

Hartalika Teej 2022: तीज पर दिखना है सबसे खूबसूरत? मोनालिसा के साड़ी और लहंगा स्टाइल को करें फॉलो

Updated Aug 28, 2022 | 13:23 IST

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज के दिन महिलाए 16 श्रृंगार करती हैं और शिवजी व माता पार्वती की पूजा करती हैं। तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना भी करती हैं। इस मौके पर आप एक्ट्रेस मोनालिसा से ड्रेस के स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Hartalika teej 2022 Follow monalisa Ethnic wear style
मुख्य बातें
  • एथनिक वेयर में बला की खूबसूरत लगती हैं मोनालिसा
  • मोनालिसा के लुक को फॉलो कर आप भी तीज पर दिखेंगी खूबसूरत
  • साड़ी और लहंगे में बेहद खूबसूरत लगती हैं मोनालिसा

Hartalika Teej 2022: पति के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना के लिए हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत मंगलवार 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं नख से शिख तक पूरे सोलह श्रृंगार करती हैं और दुल्हन की तरह सजती- संवरती हैं। इसके बाद माता पार्वती और शिवजी की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज के मौके पर हर कोई खूबसूरत और खास दिखना चाहता है। अगर आपने अब तक ड्रेस को लेकर कुछ डिसाइड नहीं किया है तो आप भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साड़ी,लहंगे और एथनिक लुक से टिप्स ले सकती हैं। मोनालिसा के इन लुक्स को फॉलो कर आप हरतालिका तीज के मौके पर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यकीन मानिए आपकी खूबसूरती देख आपके पार्टनर भी नजरें हटा नहीं पाएंगे।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती और लुक को लेकर भी जानी जाती हैं। हर कोई मोनालिसा के स्टाइल स्टेटमेंट का दीवाना है और उन्हें फॉलो करना चाहता है। मोनालिसा खुद भी पति विक्रांत के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और इस मौके पर हर साल वह बेहद खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में तीज के मौके पर आप भी मोनालिसा के लुक्स को जरूर करें। आप शिफॉन, सिल्क, जरीवर्क, बनारसी या किसी भी तरह की साड़ी या लंहगा पहनना चाहती हैं तो मोनालिसा के इन लुक्स से आपको काफी मदद मिल सकती है।

सिल्क बनारसी का कॉम्बिनेशन

लाल और क्रीम कलर के साड़ी में मोनालिसा इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अगर हरतालिका तीज पर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो सिल्क और बनारसी का ये कॉम्बिनेशन आपको जरूर पसंद आएगा। आप लाल रंग की साड़ियों का कलेक्शन भी इस मौके पर जरूर ट्राई करें।

Also Read: Bhojpuri Hartalika Teej 2022 Song: भोजपुरी के इन गानों के साथ मनाएं हरितालिका तीज का त्योहार

इस तरह की साड़ी में आप दिखेंगी परफेक्ट

हरा और पीला रंग हरतालिका तीज पर न सिर्फ पसंद किया जाता है बल्कि शुभ भी माना जाता है। आप भी इस तरह की साड़ी अगर हरतालिका तीज पर पहनती हैं तो आपकी खूबसूरती पर सबकी निगाहें ठहर जाएगी।

लहंगे में दिखेंगी अप्सरा सी खूबसूरत

तीज जैसे फेस्टिवल के मौके लिए लहंगा भी खूब पसंद किए जाते हैं। साड़ी और सूट तो आप कई मौके पर और आम दिनों भी पहन सकती हैं। लेकिन लहंगे के लिए कोई स्पेशल डे होना चाहिए और हरतालिका तीज से बेहतर नहीं मौका आपको और कब मिलेगा।  

Also Read: Hartalika Teej 2022: सुपर हिट है आम्रपाली, मोनालिसा और निरहुआ का भोजपुरी तीज गीत ‘रखिया सेनुरवा के लाज’

अलग पहनना चाहती हैं तो फॉलो करें ये ड्रेस

तीज पर अगर आप एथनिक में साड़ी और लहंगे से कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो सूट पहन सकती हैं। आजकल शरारा, प्लाजो और कई तरह के डिजाइन जैसे ऑप्शन आपको सूट में भी मिल जाते हैं। मोनालिसा के इन लुक्स से भी आपको इस तरह के ड्रेस के लिए काफी मदद मिलेगी।