लाइव टीवी

Bhojpuri Actress: भोजपुरी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं महिमा गुप्ता, फायरी लुक से लोगों को बनाती हैं दीवाना

Updated Jun 27, 2022 | 11:56 IST

Mahima Gupta Bold Look: भोजपुरी की महिमा गुप्ता अपने हॉट अवतर को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। हॉटनेस के मामले में तो महिमा सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महिमा गुप्ता
मुख्य बातें
  • बेहद बोल्ड हैं भोजपुरी की महिमा गुप्ता
  • पति पत्नी और भूतनी में नजर आएंगी महिमा
  • खेसारी और यश के साथ काम कर चुकी हैं महिमा

Bhojpuri Actress Mahima Gupta Hot Bold Photo: भोजपुरी इंडस्ट्री में महिमा गुप्ता की अदाओं के लोग कायल हैं। पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक उनका बोल्ड और हॉट अंदाज देखने को मिलता है। अपने इसी अंदाज से वह फैंस को इंप्रेस करती है। महिमा भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अलग जगह बनाई और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है।फैंस के बीच महिमा की सिर्फ फिल्में और गाने ही नहीं बल्कि उनका ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश अंदाज भी काफी पसंद किया जाता है। वह हर तरह के आउटफिट्स को कैरी करती है।

महिमा को बोल्ड, बिकिनी, ब्रालेट से लेकर बेहद कम कपड़ों में फोटोशूट कराते हुए देखा जाता है। अपने फोटोशूट की तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर महिमा की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग हैं, जो उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

जिम में घंटों पसीना बहाती हैं महिमा

महिमा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है। स्टाइल के साथ-साथ महिमा खुद को फिट रखने के लिए भी खूब मेहनत करती हैं। वह घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। जिम लुक में भी महिमा खूब फोटो-वीडियो शेयर करती हैं। महिमा का लुक ऐसा होता है,जिसमें उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती देख आप तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।

काम के मोर्चे पर बात करें तो महिमा गुप्ता ने भोजपुरी के जाने माने और बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है। वह खेसारी लाल यादव और यश कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। खेसारी के साथ महिमा म्यूजिक वीडियो ‘दे दे प्यार दे’ और यश कुमार के साथ ‘लव के कबूतर’ में नजर आई थीं।

Also Read:Amrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे-पवन सिंह के गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस फिल्म में आएंगी नजर

इनदिनों महिमा अपने अपकमिंग फिल्म ‘पति, पत्नी और भुतनी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें वह यश कुमार और ऋचा दीक्षित के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन नीम मणि सिंह ने किया है और वेद प्रकाश तिवारी द्वारा फिल्म निर्मित है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read: स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं मोनालिसा, कर्वी फिगर और क्लीवेज फ्लॉन्ट कर करती हैं फैंस को इंप्रेस