लाइव टीवी

Monalisa Bold Photo: मोनालिसा की तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल, बोल्डनेस देख हर कोई तारीफ करने पर हुआ मजबूर

Updated Jul 01, 2022 | 14:17 IST

Monalisa Instagram Bold Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं से अक्सर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। हाल ही में बिकनी लुक में फोटो शेयर कर उन्होंने सनसनी मचा दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मोनालिसा फोटो
मुख्य बातें
  • बिकनी में कहर बरपाती हैं मोनालिसा
  • भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं मोनालिसा
  • मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर हैं 5 मिलियन फोलोअर्स

Bhojpuri Actress Monalisa Bold Photos: मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक मोनालिसा अपने बोल्डनेस का जलवा बिखेरती रहती है। मोनालिस भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप और मशहूर एक्ट्रेस हैं। लेकिन आज मोनालिसा दुनियाभर में एक जाना माना चेहरा बना चुकी हैं। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली, ओड़िया और कई भाषाओं को फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वह रिएलिटी डांस शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही है। कपल का इस शो में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिलता है। मोनालिसा खूबसूरत तो है हीं, लेकिन 39 की उम्र में भी वह इतनी हॉट और बोल्ड हैं कि अपनी फोटो-वीडियो से लाखों लोगों का दिल जीत लेती है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं मोनालिसा

मोनालिसा काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग के साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी राज करती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जोकि सभी भोजपुरी एक्ट्रेस से सबसे ज्यादा है। फैंस उनकी फिल्मों के साथ ही फोटो-वीडियो पर भी जमकर प्यार बरसाते हैं। आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट सेक्सी फोटो-वीडियो शेयर कर फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती। हाल ही में एक बार फिर से मोनालिसा ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी, जिसमें उनकी जबरदस्त बोल्डनेस को देख फैंस कायल हो गए। मोनालिसा का यह लेटेस्ट फोटोशूट काफी चर्चा में हैं।

बिकनी फोटोशूट से मोनालिसा ने बढ़ाई सनसनी

वैसे तो मोनालिसा हर लुक में कमाल की खूबसूरत और गॉर्जियस लगती हैं। लेकिन बिकनी में उनका कातिलाना अंदाज देखने लायक होता है। हाल ही में उन्होंने पूल में बैठकर कुछ फोटोशूट कराई, जिसमें वह बिकनी में नजर आ रही है। मोनालिसा इस लुक में इतनी बोल्ड लग रही हैं कि कोई भी उन्हें देख अपना दिल हार बैठेगा। यही कारण है कि फैंस उनकी इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

मोनालिसा का फिल्मी करियर

मोनालिसा ने फिल्मों और गानों में छोटे-मोटे रोल करने के बाद भोजपुरी फिल्म ‘कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस के जरिए हिट हो गईं। उन्होंने लगभग हर बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया। मोनालिसा भोजपुरी की सवा सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में मोनालिसा ने 2005 में आई फिल्म ‘ब्लैकमेल’ से डेब्यू किया। लेकिन भोजपुरी की तरह बॉलीवुड में उनका करियर ज्यादा सक्सेस नहीं रहा। हाल ही में मोनालिसा ने बेवसीरीज ‘धप्पा’ से ओटीटी डेब्यू किया, जोकि 24 मई को हंगामा प्ले पर रिलीज हुई।