लाइव टीवी

Body Shaming: बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, जानें कैसी रही फैट टू फिट जर्नी

Updated Apr 26, 2022 | 09:59 IST

Bhojpuri Actress Body shaming: भोजपुरी सिनेमा जगत की कई एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। जो एक्ट्रेस कभी अपने मोटापे को लेकर ट्रोल हुआ करती थीं, उन्होंने फैट टू फिट होकर सभी को हैरान कर दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Bhojpuri Actress Monalisa, Amrapali Dubey and Rani Chatterjee
मुख्य बातें
  • किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं भोजपुरी एक्ट्रेस की फैट टू फिट जर्नी
  • खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस
  • अब मोनालिसा बिकिनी में फ्लॉन्ट किया करती हैं अपनी टोंड बॉडी

Bhojpuri Actress Fat to Fit Journey after Body Shaming: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। बदलते दौर के साथ भोजपुरी जगत में भी कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भोजपुरी कलाकार अपने हुनर से अब सिर्फ भोजपुरिया क्षेत्र ही नहीं बल्कि देशभर में मशहूर हो रहे हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में कई भोजपुरी स्टार्स बॉलीवुड सेलेब्स से आगे हैं। समय के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चीजें भी बदलती नजर आ रही हैं। पहले भोजपुरी एक्ट्रेस फैट हुआ करती थीं। बढ़े हुए वजन के कारण इन्हें ट्रोल भी किया जाता था। कई एक्ट्रेस तो बॉडी शेमिंग का शिकार भी हो चुकी हैं। लेकिन अब भोजपुरी एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए खूब जतन करती हैं।

रानी चटर्जी, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे जैसी भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस को भी एक समय फैट होने के कारण बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। लेकिन अब इन एक्ट्रेस की फिटनेस देख आप भी हैरान रह जाएंगे। खुद को फिट रखने के लिए इन एक्ट्रेस ने खूब मेहनत की। नजर डालते हैं इन एक्ट्रेस की फैट टू फिट जर्नी पर..

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा जोकि एक समय फैट हुआ करती थीं लेकिन आज वह इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस कही जाती हैं। मोनालिसा आज अपनी स्लिम बॉडी और दिलकश अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। 39 साल की उम्र में भी मोनालिसा कमाल की हॉट लगती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बिकनी में मोनालिसा को देख फैंस उनके फिटनेस लेवल की तारीफ करते नहीं थकते हैं।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों में सालों से काम कर रही हैं। उन्होंने 2004 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से करियर की शुरुआत की थी। करियर के शुरुआती दौर में रानी चटर्जी भी फैट हुआ करती थीं। उस समय उन्हें बढ़े हुए वजन के कारण खूब ट्रोल किया जाता था। लेकिन रानी ने फिटनेस का ऐसा लेवल दिखाया कि सभी चकित रह गए। कुछ ही समय में उन्होंने लगभग 15 किलो वजन कम कर लिया। फिटनेस को लेकर रानी का क्रेज अब भी जारी है। रानी अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर रानी जिम की कई फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका जिम लुक भी फैंस को खूब पसंद आता है।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

करियर के शुरुआती दौर में आम्रपाली का वजन भी काफी ज्यादा था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता था। आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन कुछ ही समय में आम्रपाली ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया और फैट से फिट हो गईं। आज लोग आम्रपाली की खूबसूरती के साथ उनकी फिटनेस की भी तारीफ करते नहीं थकते हैं।