लाइव टीवी

प्रदीप पांडे चिंटू के साथ रोमांटिक हुई आम्रपाली दुबे, रिलीज होते ही छाया नया गाना 'जरा तावे देहिया'

Updated Apr 26, 2022 | 16:53 IST

Amrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की फिल्म लव विवाह का नया गाना ‘जरा तावे देहिया’रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ घंटों में ही इसे एक लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...
Amrapali Dubey Song
मुख्य बातें
  • आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘जरा तावे देहिया’रिलीज हुआ है।
  • रिलीज के कुछ घंटों में ही इसे एक लाख 30 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
  • गाने में दोनों के बीच बहुत ही सिजलिंग केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

Amrapali Dubey Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। यही नहीं, आम्रपाली दुबे यूट्यूब की भी क्वीन हैं। यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होने के साथ यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं। अब एक्ट्रेस का नया गाना ‘जरा तावे देहिया’रिलीज हुआ है। ये गाना कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है।   

‘जरा तावे देहिया’गाना फिल्म लव विवाह डॉट कॉम (Love Vivah Dot Com Song) का है। रिलीज के कुछ घंटों में ही इसे एक लाख 30 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। गाने में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ पवन पांडे चिंटू (Pawan Pandey Chintu) नजर आ रहे हैं। ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें दोनों के बीच बहुत ही सिजलिंग केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं, दोनों ने पिंक और व्हाइट कलर का कपड़े पहने हुए हैं। 

Also Read:  पर्दे पर हिट है आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी, क्या रियल लाइफ में भी पक रही खिचड़ी

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
‘जरा तावे देहिया’ को शिल्पी राज और विजय चौहान ने मिलकर गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। गाने का डायरेक्शन अनंजय रघुराज ने किया है। वहीं, गाने के बोल  श्याम देहाती ने लिखे हैं। गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे ने इससे पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका टीजर शेयर किया था। इसके बाद आम्रपाली दुबे के फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आम्रपाली दुबे और पवन पांडे चिंटू के अलावा अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडेय, संजय यादव और ज्योति पांडे अहम रोल में हैं। फिल्म में काजल राघवानी ने भी स्पेशल अपीरियंस दी है।