लाइव टीवी

पिता चाहते थे करें सरकारी नौकरी, नहीं मिला फिल्मों में काम, ऐसे रातों-रात स्टार बनीं शुभि शर्मा

Updated Mar 16, 2021 | 09:54 IST

Shubhi Sharma Facts: शुभि शर्मा आज भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। शुभि शर्मा के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। जानिए कैसे पिता की मर्जी के खिलाफ एक्ट्रेस बनीं शुभि...

Loading ...
Shubhi Sharma
मुख्य बातें
  • भोजपुरी एक्ट्रेस शुभि शर्मा आज टॉप एक्ट्रेस हैं।
  • शुभि शर्मा ने करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से की थी।
  • शुभि शर्मा के पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्ट्रेस बने।

मुंबई. शुभि शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री  की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। शुभि ने दिनेश लाला यादव निरहुआ की फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। 

शुभि शर्मा ने जयपुर से पढ़ाई की है। वह शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए थे, लेकिन हर बार उनके हाथों निराशा ही लगी थी।

शुभि को जब बॉलीवुड से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए और इस बार उनकी किस्मत चमक गई। 

पापा थे खिलाफ
दैनिक भास्कर से बातचीत में शुभि शर्मा ने बताया कि उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री में जाने के सख्त खिलाफ थे। वह चाहते थे कि वे कोई सरकारी जॉब करे। लेकिन पापा के विरोध के बीच मां ने सपोर्ट किया।

शुभि के मुताबिक उनके रिश्तेदार भी उन्हें ताना मारा करते थे। शुभी को पहली बार राजस्थानी एलबम ‘लहरिया’ में काम करने का मौका मिला। इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपए मिले थे।

इस फिल्म से बनीं रातों-रात स्टार 
शुभि शर्मा ने पवन सिंह के साथ फिल्म 'भइया के साली ओढ़निया वाली' में काम किया। ये मूवी बॉक्स पर हिट रही थी। इस फिल्म ने शुभि शर्मा को रातों-रात स्टार बना दिया। 

साल 2013 में शुभि शर्मा ने निरहुआ की  फिल्म दूल्हे राजा में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। शुभि शर्मा भोजपुरी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्म वेलकम बैक में आइटम नंबर कर चुकी हैं।