लाइव टीवी

Bhojpuri Holi Song: प्रियंका सिंह के नए भोजपुरी होली गाने 'फगुनवा सुना लागता' ने मचाई धूम, Watch Video

Updated Mar 17, 2021 | 06:35 IST |

Bhojpuri Holi Song: प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है, जिसका नाम फगुनवा सुना लागता है। इस गाने के वीडियो को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Loading ...

Priyanka Singh New Bhojpuri Holi Song Babuni Fagunwa Suna Lagta: भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का एक नया गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है, जिसका नाम फगुनवा सुना लागता है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस नए भोजपुरी होली सॉन्ग ने यूट्यूब पर हजारों व्यूज बटोर लिए हैं। आपको बता दें कि इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। प्रियंका सिंह का ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में हीरोइन ने लाल रंग की साड़ी पहनी हैं और अपनी अदाओं से सभी फैंस का दिल जीत लिया है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।