लाइव टीवी

Bhojpuri Devi Aarti: नवरात्र की शाम इस भोजपुरी आरती से करें पूजा, बरसेगी मां मां शैलपुत्री की कृपा

Updated Apr 02, 2022 | 12:42 IST

Bhojpuri Mata Bhajan, Bhojpuri Devi Aarti: देशभर में नवरात्रि की धूम है। हर तरफ मां की भेंट सुनी जा रही हैं। इसी बीच भोजपुरी में माता की आरती भी खूब सुनाई दे रही हैं।

Loading ...
Bhojpuri song Arati Karu Pujan Devi Mai Ke

Bhojpuri Mata Bhajan, Bhojpuri Devi Aarti Navratri 2022: देशभर में नवरात्रि की धूम है। सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। घरों में भी घट स्थापना कर लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी में माता की आरती भी खूब सुनाई दे रही हैं। उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्‍सों में माता की भोजपुरी आरती की जाती है। यूट्यूब पर भी यह आरती वायरल हो रही है। इस आरती के बोल हैं- आरती करू देवी मईया की जिसे आवाज दी है अनु दुबे ने। इस आरती के वीडियो में भक्‍त माता रानी को मनाते नजर आ रहे हैं और भक्ति भाव से भरे नजर आ रहे हैं। यह आरती एलबम पूजन देवी माई के से ली गई है। इस आरती को अब तक 72 लाख (7,241,499) से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।