लाइव टीवी

Tuntun Yadav Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का गाना 'ओढ़नी मे सतुआ सान के' रिलीज, वायरल हुआ वीडियो

Updated Apr 01, 2022 | 12:35 IST

Tuntun Yadav Bhojpuri Song Odani ke satua saan ke: जानी मानी भोजपुरी कलाकार टुनटुन यादव का नया गाना 'ओढ़नी मे सतुआ सान के' रिलीज हो गया और यूट्यूब पर छा गया है।

Loading ...
Tuntun Yadav Bhojpuri Song

Tuntun Yadav Bhojpuri Song Odani ke satua saan ke: जानी मानी भोजपुरी कलाकार टुनटुन यादव का नया गाना 'ओढ़नी मे सतुआ सान के' रिलीज हो गया और यूट्यूब पर छा गया है। इस बेहतरीन गाने को टुनटुन यादव और नेहा राज ने मिलकर गाने को आवाज दी ही है। गाने के बोल सुनील सागर ने लिखे हैं जबकि संगीत आर्या शर्मा का है। गाने में कलाकारों का डांस भी जबरदस्त है। मीठी नोकझोंक वाले इस गाने का वीडियो दिल जीत रहा है। एक अप्रैल यानि आज रिलीज हुए इस गाने को 61 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि कमेंट में फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। यूट्यूब पर गाने को 10 हजार लाइक मिले हैं जबकि एक भी डिस्लाइक नहीं है।