लाइव टीवी

Bhojpuri Song 2022 Video: नीलकमल सिंह के भोजपुरी गाने 'दिल तोहारो दुखाइल होई' की धूम, वायरल हुआ वीडियो

Updated Jan 23, 2022 | 14:48 IST

Neelkamal Singh Bhojpuri Song 2022 Dil Toharo Dukhail Hoi: गाने में नीलकमल सिंह एक दम देसी अवतार में नजर आ रहे हैं और अपनी हीरोइन नीलम गिरी के साथ रोमांस कर रहे हैं। गाने की कहानी बहुत ही खूबसूरत है...

Loading ...
भोजपुरी गाना।

Neelkamal Singh Bhojpuri Song 2022 Dil Toharo Dukhail Hoi: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं दिल तोहारो दुखाइल होई...। जो कि रिलीज के साथ ही खूब शेयर किया जा रहा है। इस गाने को कुछ ही घंटे में करीब 3 लाक व्‍यूज मिल चुके हैं। 

इस वीडियो गाने में नीलकमल सिंह एक दम देसी अवतार में नजर आ रहे हैं और अपनी हीरोइन नीलम गिरी के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस गाने पर बीते कुछ घंटों में कई सारी इंस्‍टाग्राम रील्‍स भी बन गई है। गाने की कहानी बहुत ही खूबसूरत है इसमें कपल को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन उनकी लड़की की शादी कहीं और तय हो जाती है। नीलकमल सिंह की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि उनका कोई भी गाना आते ही वायरल हो जाता है।

नीलकमल सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उनकी फ‍िल्‍में और गाने यूट्यूब पर खूब देखे और सुने जाते हैं। उनके हर गाने को लाखों में व्‍यूज मिलते हैं।