लाइव टीवी

New Bhojpuri Gana: यूट्यूब पर धूम मचा रहा नया भोजपुरी गाना 'बमकल जवानी', देखें वीडियो

Bhojpuri Song Bamkal Jawani
Updated Jan 22, 2022 | 14:57 IST

Bhojpuri song Bamkal Jawani : यूट्यूब पर आए दिन नए नए भोजपुरी गाने र‍िलीज होते हैं और इनमें से कुछ तो आते ही छा जाते हैं। ऐसा ही एक गाना हाल ही में आया है जिसने धूम मचा दी है। गाने के बोल हैं- बमकल जवानी।

Loading ...
Bhojpuri Song Bamkal JawaniBhojpuri Song Bamkal Jawani
Bhojpuri Song Bamkal Jawani

Latest Bhojpuri song Bamkal Jawani : यूट्यूब पर आए दिन नए नए भोजपुरी गाने र‍िलीज होते हैं और इनमें से कुछ तो आते ही छा जाते हैं। ऐसा ही एक गाना हाल ही में आया है जिसने धूम मचा दी है। गाने के बोल हैं- बमकल जवानी। यूट्यूब पर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ ये गाना फैंस की जुबां पर चढ़ गया है और खूब शेयर किया जा रहा है। 

22 जनवरी को रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी सिंगर परमहंस यादव (Paramhansh Yadav) ने गाया है और खास बात ये है कि उन्‍होंने ही इस गाने के बोल ल‍िखे हैं। इस गाने का म्‍यूजिक केशव का है जो खेसारी लाल यादव के कई गानों का म्‍यूजिक दे चुके हैं। गाने के डायरेक्‍टर पवन यादव ने काफी खूबसूरती से इसे तैयार किया है।

गाने में हीरो और हीरोइन का जबरदस्‍त रोमांस द‍िखाया गया है। हीरोइन अपने हॉट अंदाज से हीरो के होश उड़ा देती है। दोनों रात के समय पार्क में डांस कर रहे हैं और एक दूसरे को प्‍यार करते नजर आ रहे हैं। गाने में कई अन्‍य कलाकार भी नजर आ रहे हैं और सभी शानदार डांस कर रहे हैं।