लाइव टीवी

Bhojpuri Stars Transformation: इन भोजपुरी स्टार्स का बदल चुका अब रंग-रूप, देखें शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन लुक

Updated Jul 01, 2022 | 14:24 IST

Bhojpuri Stars shocking Transformation: भोजपुरी के ऐसे कई फेमस स्टार्स हैं, जिनकी कुछ साल पहले की तस्वीर देख आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। समय के साथ इन स्टार्स के लुक में हैरान कर देने वाला बदलाव देखा जा सकता है।

Loading ...
भोजपुरी स्टार ट्रांसफॉर्मेशन
मुख्य बातें
  • समय के बाद बहुत बदल गया भोजपुरी स्टार्स का लुक
  • खेसारी लाल की पुरानी और अब की फोटो देख पहचानना है मुश्किल
  • निरहुआ सहित कई भोजपुरी स्टार्स का ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे दंग

Bhojpuri Stars shocking Transformation Look: भारत में अगर फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा है। लेकिन इसके अलावा कुछ रीजनल फिल्म इंडस्ट्री भी हैं जोकि देशभर में अपनी पहचान बना रही है। इन्हीं में से एक ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई दिग्गज कलाकार हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, गायकी और अंदाज से देशभर में अपनी पहचान बनाई और लोगों के बीच मशहूर हुए। बीते कुछ सालों में भोजपुरी सिनेमा काफी फल-फूल रहा है और स्टार्स की पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हुआ है। यही कारण है कि आज भारत के हर क्षेत्र में रहने वाले लोग भोजपुरी कलाकारों का नाम जानते हैं। समय के साथ कुछ भोजपुरी स्टार्स को नाम, पैसा और शोहरत मिलने के बाद इनके लुक और पर्सनैलिटी में भी काफी बदलाव आया। करियर के शुरुआती दौर में ये कलाकार जैसा दिखते थे अब इससे बिल्कुल अलग दिखते हैं। समय और सफलता के साथ इनके लुक में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey)

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जोकि लंबे समय से फिल्मों से जुड़ी हुई है। आम्रपाली की कुछ साल पहले की तस्वीर देख कर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। कुछ सालों में ही आम्रपाली के लुक में कितना बदलाव आ गया है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार खेसारी लाल यादव ने ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि सिंगिंग के जरिए भी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। हालांकि उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। लेकिन आज वो इंडस्ट्री के सफल कलाकार और सुपरस्टार हैं। बीते कुछ सालों में खेसारी लाल के लुक में कितना बदलाव आया है, इसका अंदाजा आप इस तस्वीर को देखकर ही लगा सकते हैं।

निरहुआ (Nirahua)

निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का जुबलीस्टार कहा जाता है। निरहुआ की पुरानी और अब की तस्वीर देख उन्हें पहचाना बेहद मुश्किल है। लेकिन पुरानी और नई फोटो देख यह जरूर कहा जा सकता है कि आज 43 की उम्र में भी वह बेहद हैंडसम लगते हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh)

पवन सिंह आज भोजपुरी जगत के पावरस्टार के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में बेशुमार शोहरत और नाम हासिल की। सफलता की ओर बढ़ने के साथ ना सिर्फ उनके लाइफस्टाइल बल्कि पर्सनैलिटी में भी काफी बदलाव आ गया, जिसका अंदाजा आप पवन के इस फोटो से ही लगा सकते हैं।