लाइव टीवी

बारिश में डूब गया था खेसारी लाल का घर, दूसरे के घर मां ने दिया था जन्म

Updated Apr 23, 2022 | 22:04 IST

Khesari lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव आज इतने कामयाब हैं कि वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन उनकी जीवन यात्रा संघर्ष से भरी रही है। खेसारी लाल यादव गरीबी के बीच रहकर संघर्ष करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Loading ...
खेसारी लाल यादव
मुख्य बातें
  • गरीबी और संघर्ष के बाद खेसारी लाल यादव ने हासिल की कामयाबी
  • बारिश में ढह गया था खेसारी का घर, मां ने दूसरे के घर दिया जन्म
  • दूध बेचने, भजन गाने, रेहड़ी लगाने से लेकर खेसारी ने कई तरह किए काम

Bhojpuri Actor Struggle Story: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव आज लाखों करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्में और गाने फिल्मी जगत में काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, खेसारी लाल यादव की जीवन यात्रा काफी संघर्ष से भरी रही है। उनका शुरुआती जीवन गरीबी में गुजरा था। खेसारी लाल यादव गरीबी के बीच रहकर संघर्ष करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आइये जानते हैं खेसारी लाल यादव के संघर्ष भरी दास्तां के कुछ किस्से। खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के सारण जिले के धनाड़ी गांव में हुआ था। खेसारी लाल ने एक इंटरव्यू में अपनी गरीबी की दास्तां को बताया। उन्होंने कहा कि वे एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

Also Read: कमाल की हैं बच्चों के लिए भोजपुरी में ये राइम्स, ऐसे सिखाएं बच्चों को जॉनी-जॉनी

उस समय उनकी घर की हालत काफी माली थी। उनके पिता मंगरू लाल यादव परिवार चलाने के लिए सुबह में चना बेचते थे और रात में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। बमुश्किल से ​दिन की 150-200 रुपए की कमाई होती थी। उन्होंने बताया कि वो सात भाई थे। यहां तक उनके पास एक ही पैंट हुआ करती थी, जिसे बारी बारी सब पहनते थे। 

दूसरे घर में हुआ जन्म

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका जन्म दूसरे घर में हुआ था, क्योंकि बारिश की वजह से उनका मिट्टी का घर ढह गया था। इस वजह से उनके परिवार को दूसरे घर में आसरा लेना पड़ा। जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं जो जिन्हें भुलना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, मैं भगवान से दुआ करूंगा कि ऐसी मां सबको मिलें। इस दौरान अपनी गरीबी बतियाते हुए खेसारी कई बार भावुक भी हुए। उन्होंने बताया कि कैसे वो जमीन से संघर्ष करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

Also Read: रिंकीया के पापा से लेकर बगलवाली जान मारेली तक, ये हैं मनोज तिवारी सुपरहिट गाने, देखें यहां

मेहनत से कमाया नाम

बता दें कि फिल्मों में आने से पहले खेसारी लाल यादव ने 10 साल तक दूध बेचने का काम किया था। इसके अलावा दिल्ली में पत्नी के साथ रेहड़ी भी लगाया करते थे। स्टेज शो और भजन गाया करते थे। पैसे कमाने के लिए वह कई बार साड़ी पहनकर नृत्य भी करते थे। उसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर काफी नाम कमाया। खेसारी लाल यादव आज फिल्मी दुनिया में एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं।