लाइव टीवी

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं सुनें मेहंदी स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग

Updated Aug 29, 2022 | 20:50 IST

Hartalika Teej 2022 Mehndi Song: हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के बीच धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाती हैं। भोजपुरी में हरतालिका तीज की मेहंदी रस्म पर कई गाने बन चुके हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
Hartalika Teej Bhojpuri Mehndi Songs
मुख्य बातें
  • हरतालिका तीज पर भोजपुरी में बने हैं खूबसूरत गीत
  • हरतालिका तीज के मेहंदी स्पेशल गीतों के साथ मनाएं त्योहार
  • भोजपुरी गीतों के बिना अधूरा है हरतालिका तीज का त्योहार

Hartalika Teej 2022 Bhojpuri Mehndi Geet: हरितालिका तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह सबसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार मंगलवार 30 अगस्त 2022 को धूमधाम से हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैं। खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल,बिहार और झारखंड जैसे क्षेत्रों में यह पर्व लोकप्रिय है। हरतालिका तीज में सुहागिनों के लिए श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। माता गौरी को भी पूजा में भी सुहाग के सामान अर्पित किए जाते हैं। इसलिए हरतालिका तीज पर सुहाग से जुड़े श्रृंगार मेहंदी का भी बहुत महत्व होता है।

इस कारण तीज में लगाई जाती है मेहंदी

कहा जाता है कि माता पार्वती ने भी हाथों में मेहंदी रचाकर भगवान शिवजी की अराधना और तपस्या की थी। जब शिवजी ने माता पार्वती के हाथों में मेहंदी के रंगों को देखा तो प्रसन्न हो गए। इसलिए तीज पर हाथों में मेहंदी लगाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मेंहदी को सुहाग की निशानी माना जाता है।   

Also Read: Hartalika Teej 2022: तीज पर दिखना है सबसे खूबसूरत? मोनालिसा के साड़ी और लहंगा स्टाइल को करें फॉलो

हरतालिका तीज से एक दिन पहले महिलाएं अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी को धार्मिक दृष्टिकोण से भी शुभ माना जाता है। इसलिए शादी,विवाह जैसे कई मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। वहीं करवा चौथ, वट सावित्री, हरियाली तीज और कजरी तीज जैसे पर्व में भी मेहंदी लगाना जरूरी होता है। भोजपुरी में कई पर्व त्योहारों के लिए गाने बनाए जाते हैं। ऐसे में हरतालिका तीज की मेहंदी रस्म पर भी भोजपुरी में कई गीत बन चुके हैं। इन भोजपुरी गीतों के बिना तो हरतालिका तीज का त्योहार अधूरा है।

यहां देखें हरतालिका तीज पर बने भोजपुरी के मेहंदी स्पेशल गीत

मेहंदी रचाई मैंने तीज में

मेरे पिया की हो लम्बी उमर

सजल मेहंदी के हाथ

तीज के बरतीया

Also Read: Hartalika Song: जब रानी चटर्जी और मोनालिसा ने एक ही शख्स के लिए रखा तीज का ‘निर्जल उपवास’, दिल छू लेगा ये गाना

हरतालिका तीज के शुभ व खास मौके पर घर और आस-पड़ोस की सभी महिलाएं इन भोजपुरी हरतालिका तीज के मेंहदी स्पेशल गानों को जरूर सुनें और इस दिन और भी खास बनाएं। यकीन मानिए ये गाने इतने खूबसूरत हैं कि आपका दिल छू लेंगे।