लाइव टीवी

Nirahua Hindustani के लिए रिजेक्‍ट हुईं थीं 300 से ज्‍यादा लड़कियां, फ‍िर Amrapali Dubey को ऐसे मिला रोल

Updated May 15, 2021 | 17:00 IST

भोजपुरी सिनेमा की विद्या बालन यानि आम्रपाली दुबे का जलवा फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। उनकी फ‍िल्‍म और गाने र‍िलीज के साथ ही दर्शकों को दीवाना बना देते हैं।

Loading ...
Bhojpuri actress amrapali dubey
मुख्य बातें
  • भोजपुरी सिनेमा की विद्या बालन के नाम से मशहूर हैं आम्रपाली दुबे
  • आम्रपाली ने सबसे निरहुआ हिन्दुस्तानी फिल्म में काम किया था

How Bhojpuri Actress Amrapali Dubey selected for Nirahua Hindustani: भोजपुरी सिनेमा की विद्या बालन यानि आम्रपाली दुबे का जलवा फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। उनकी फ‍िल्‍म और गाने र‍िलीज के साथ ही दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। आम्रपाली दुबे ने सबसे पहले दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिन्दुस्तानी फिल्म में काम किया। यह फ‍िल्‍म जबरदस्‍त हिट हुई और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर छाई रही। इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि आम्रपाली के पास फिल्मों की कतार लग गई। वहीं दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी भी हमेशा के ल‍िए हिट हो गई।

बता दें कि निरहुआ हिंदुस्तानी की हीरोइन के लिए 300 से ज्यादा लड़कियां रिजेक्ट हुई थीं, तब जाकर आम्रपाली दुबे को चुना गया था। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में मेन हीरोइन की तलाश निरहुआ एक साल से कर रहे थे। तभी निरहुआ के दोस्त ने आम्रपाली को निरहुआ के पास भेजा और निरहुआ को पहली नजर में ही आम्रपाली अपनी फिल्म के लिए पसंद आ गईं।

भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी हीरोइन के तौर पर आम्रपाली को जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक एक फिल्म के लिए आम्रपाली दुबे 10 से 15 लाख रूपये लेती हैं। भोजपुरी सिनेमा के कई पुरस्‍कार वह अपने नाम कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे महंगी स्टार हैं। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल में भी काम किया था। इस सीरियल का नाम था ‘7 फेरे’। 

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने फ‍िल्‍म पटना से पाकिस्तान,राम लखन, आशिक आवारा, राजा बाबू में काम किया है। निरहुआ हिन्दुस्तानी के लिए 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म्स अवार्ड (Bhojpuri International Fims Award) में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। आम्रपाली दुबे फिलहाल शादीशुदा नहीं हैं। दिनेश लाल यादव के साथ उनके अफेयर की अक्‍सर चर्चा होती है। आम्रपाली दुबे का बचपन गोरखपुर में बीता और आगे की पढ़ाई के लिए वो मुंबई गईं। मुंबई से ही फिर फिल्म इंडस्ट्री का रास्ता आगे बढ़ा। 

आम्रपाली दुबे का किसी फ‍िल्‍म में होना ही सफलता की गारंटी होता है। भोजपुरी सिनेमा में उनको लेकर दीवानगी बॉलीवुड स्‍टार्स जैसी है।आम्रपाली दुबे जहां जाती हैं वहां हजारों फैंस उनकी एक झलक पाने को चले आते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों की संख्‍या में चाहने वाले हैं। आम्रपाली दुबे के पास भी प्रोजेक्‍ट्स की लाइन लगी रहती हैं। वह बेहद लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। पर्दे पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी खूब जमती है।