लाइव टीवी

Falanwa Ke Beta: धूम मचा रहा है अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना फलनवा के बेटा, आम्रपाली दुबे ने भी बनाया वीडियो

Updated May 15, 2021 | 13:07 IST |

Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। एक्ट्रेस का ऐसा ही गाना फलनवा के बेटा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

Loading ...

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी धमाल मचा रही हैं। अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। एक्ट्रेस का ऐसा ही गाना फलनवा के बेटा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

अक्षरा सिंह ने फलनवा के बेटा गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया है। गाने को खबर लिखे जाने तक दो करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी गाने में अक्षरा सिंह बता रही हैं कि किस तरह एक लड़का उनके सपनों में आकर उनकी नींद उड़ा रहा है।

गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है, और इसमें म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। लिरिक्स विक्की विशाल और शिव कुमार का है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी इस गाने पर इंस्टाग्राम रील्स बना चुकी हैं।