लाइव टीवी

पाखी हेगड़े का हॉट अंदाज, समर सिंह के साथ गाना 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' मचा रहा है धमाल

Updated Feb 20, 2022 | 08:38 IST

Pakhi Hegde Bhojpuri Song: पाखी हेगड़े और समर सिंह का नया गाना 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' रिलीज के साथ खूब वायरल हो रहा है। देखते ही देखते इस गाने को पांच लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...
Kamariya Automatic Left Right
मुख्य बातें
  • समर सिंह के साथ पाखी हेगड़े का नया गाना 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' रिलीज हो गया है।
  • इस गाने को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
  • समर और पाखी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है।

Pakhi Hegde Bhojpuri Song Kamariyan Automatic Left Right: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सुपर हॉट अदाकारा पाखी हेगड़े ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है।  समर सिंह के साथ उनका नया गाना 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' रिलीज के साथ खूब वायरल हो रहा है। देखते ही देखते इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। पाखी हेगड़े का यह गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

गाने में पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) के साथ भोजपुरी के लोकप्रिय गायक समर सिंह (Samar Singh) भी नजर आ रहे हैं। समर और पाखी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। पाखी का यह गाना तड़का भोजपुरी से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर भोजपुरी श्रोता भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और गाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' में समर सिंह और नेहा राज ने गाया है। म्यूजिक संजीव - अजय का है। लिरिक्स रवि यादव का है। प्रोड्यूसर जगजीत सिंह हैं।

Also Read: अमिताभ-जया बच्चन की 'बहू' बन चुकी हैं भोजपुरी एक्ट्रेस Pakhi Hegde, कभी बाल-बाल बची थी जान

इस गाने से की थी वापसी
पाखी एक लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर थीं, लेकिन वापसी खेसारीलाल यादव के साथ बंगलिनिया गाने से की। इस गाने ने धूम मचा दी। फिर क्या था एक के बाद एक हिट जवानी जर्दा के पान और नाच के मलकिनी से धमाल मचा दिया था। पाखी ने भी लोगों से अपील की है कि वे गाना 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' को जल्द से जल्द मिलियन रिकॉर्ड की ओर ले जाएं। अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। भोजपुरी फिल्मों में  पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैरी पिया से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान ‘रिक्शावाला आई लव यू’से मिली थी। 

पाखी हेगड़े उन चुनिंदा भोजपुरी एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन  के साथ काम किया है। फिल्म द ग्रेट लीडर में पाखी हेगड़े के ससुर की भूमिका में अमिताभ बच्चन थे और सासू की भूमिका में जाया बच्चन थीं। ये अमिताभ बच्चन की कुछ चुनिंदा भोजपुरी फिल्मों में से एक थी।