लाइव टीवी

Bhojpuri Hot Song: लाल साड़ी पहन आम्रपाली दुबे ने किया खेसारी संग रोमांस, 'साड़ी के प्लेट' गाने पर देखें दोनों की केमिस्ट्री

Updated Jun 03, 2022 | 09:37 IST

Khesari-Amrapali Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग ‘साड़ी के प्लेट’ इनदिनों खूब वायरल हो रहा है। गाने में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
भोजपुरी गाना
मुख्य बातें
  • हिट हुआ खेसारी-आम्रपाली का गाना साड़ी के प्लेट
  • यूट्यूब पर धमाल मचा रहा साड़ी के प्लेट गाना
  • साड़ी के प्लेट गाने में खेसारी ने आम्रपाली संग किया रोमांस

Khesari Lal Yadav Amrapali Dubey Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी सिंगिंग और एक्टिंग को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब मशहूर हैं। वहीं आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर जानी जाती हैं। हाल ही में दोनों का एक गाना रिलीज हुआ था जिसका टाइटल है ‘साड़ी के प्लेट’। यह गाना रिलीज होने के बाद से अब तक यूट्यूब पर छाया हुआ है और इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। गाने में खेसारी और आम्रपाली का रोमांस दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। बता दें कि साड़ी से प्लेट गाना भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ का है।

जब आम्रपाली ने खेसारी के साथ किया रोमांस

वैसे तो पर्दे पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हिट मानी जाती है। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन ‘साड़ी के प्लेट’ गाने में खेसारी के साथ भी आम्रपाली दुबे का रोमांस देखने लायक है। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। आम्रपाली ने भोजपुरी के कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है, जिसमें खेसारी भी एक हैं। खेसारी के साथ आम्रपाली ने कई हिट फिल्मों और गानों में काम किया।

साड़ी के प्लेट गाने को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना ‘साड़ी के प्लेट’ यूट्यूब पर फरवरी 2022 में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से अबतक यह गाना दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। गाने को अबतक 6,146,148  व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने आवाज दी है। इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। जबकि कोरियोग्राफी कुन मुखर्जी ने की है।

यहां देखिए साड़ी के प्लेट गाने का वीडियो-

लाल साड़ी पहन आम्रपाली ने बनाया खेसारी को दीवान

‘साड़ी के प्लेट’ गाने में आम्रपाली दुबे ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है,जिसमें वह बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही है। वहीं खेसारी गोल्डेन और मैरून कलर के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। आम्रपाली और खेसारी ने गाने में जबरदस्त डांस और खूब रोमांस भी किया। गाने में फैंस को भी इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री खूब पसंद आई।   

आशिकी फिल्म का गाना है ‘साड़ी के प्लेट’

आम्रपाली और खेसारी का हिट और हॉट भोजपुरी सॉन्ग ‘साड़ी के प्लेट’ भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ का है, जोकि 4 अप्रैल 2022 को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और ये हिट रही। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया और प्रदीप शर्मा इसके निर्माता हैं। आम्रपाली और खेसारी फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे।