लाइव टीवी

Bhojpuri Actress: ये है भोजपुरी की अकेली ऐसी एक्ट्रेस, जो बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में कर चुकी हैं रैंप वॉक

Actress Smrity Sinha
Updated Jun 03, 2022 | 11:45 IST

Bhojpuri Actress Smrity Sinha: स्मृति सिंहा भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो मशहूर बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प शो वॉक कर चुकी हैं।

Loading ...
Actress Smrity Sinha Actress Smrity Sinha
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिंहा
मुख्य बातें
  • फेमस बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प वॉक कर चुकी हैं स्मृति
  • कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए स्मृति सिंहा ने किया था रैम्प वॉक
  • पवन के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं स्मृति सिंहा

Smrity Sinha Ramp Walk at Bombay Times Fashion Week: भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस स्मृति सिंहा अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। फैंस उनकी अदाओं के कायल हैं। स्मृति ने 2008 में भोजपुरी फिल्म ‘रंगीला बाबू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज वह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो किसी पहचना की मोहताज नहीं। स्मृति ने ना सिर्फ भोजपुरी क्षेत्र बल्कि बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश तक पहचान हासिल की। वह भोजपुरी के बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। स्मृति बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प वॉक शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस शो में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी शामिल होते हैं।

मशहूर फैशन वीक में रैम्प वॉक करने वाली एकमात्र भोजपुरी एक्ट्रेस हैं स्मृति

2020 में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड कई जाने-माने स्टार्स भी इस शो में थे। स्मृति सिंहा ने भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक रैम्प शो में वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। खास बात तो यह है कि स्मृति सिंहा ने अंकीबाई घमंडिराम ट्रस्ट को सपोर्ट करने और 'पिलर्स ऑफ हियुमनिटी' को शोकेस करने के लिए कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए यह रैंप वॉक किया था। इसी के साथ स्मृति सिंहा भोजपुरी की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस बन गईं, जो बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैम्प वॉक कर चुकी हैं। बता दें कि बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक देश के सबसे प्रतिष्ठित फैशन शो में एक है।

स्मृति सिंहा का एक्टिंग करियर

स्मृति भोजपुरी फिल्मो के साथ ही टीवी के कई पॉपुलर हिंदी शो में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में उन्होंने 2008 में निरहुआ के साथ फिल्म ‘रंगीला बाबू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 2013 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से उन्हें खास पहचान हासिल हुई। वैसे तो स्मृति लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं, लेकिन फिल्मों में उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ हिट मानी जाती है।

पवन सिंह के साथ जोड़ा जा रहा स्मृति का नाम

इन दिनों स्मृति सिंहा पवन सिंह के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, स्मृति से नजदीकियां बढ़ने के कारण ही पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति को तलाक दे रहे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। पवन और स्मृति ने भी अपने रिश्ते पर ऑफिशियली मुहर नहीं लगाई है और ना ही स्टार्स का कोई बयान सामने आया है। इन दिनों पवन और स्मृति का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ खूब वायरल हो रहा है, जोकि हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।