

Khesari lal and Akshara singh song
Khesari lal yadav and akshara singh Bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना 'तकिया पे चादर ओढा के' यूट्यूब पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। दोनों सितारों की जुगलबंदी ने ऐसा समां बांधा है कि फैंस रोमांचित हो उठे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और खूशबू जैन ने गाया है। गाने में खेसारी जहां पीले रंग की नेट की शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं नीले रंग का सूट पहन अक्षरा सिंह काफी दिलकश लग रही हैं। दोनों सितारे एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक यह गाना फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।