लाइव टीवी

Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा स‍िंह का नया भोजपुरी गाना 'कोरा में आजा छोरा' रिलीज, फैंस हुए दीवाने

Updated Jun 01, 2020 | 11:49 IST |

Akshara Singh Bhojpuri Song kora me aaja chhora : भोजपुरी स‍िनेमा की द‍िग्‍गज अदाकारा अक्षरा स‍िंह का नया गाना 'कोरा में आजा छोरा' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छा गया है।

Loading ...

Akshara Singh Bhojpuri Song kora me aaja chhora : भोजपुरी स‍िनेमा की द‍िग्‍गज अदाकारा अक्षरा स‍िंह का नया गाना 'कोरा में आजा छोरा' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।  यूट्यूब पर इस गाने को खूब देखा जा रहा है। अक्षरा सिंह ने इस गाने को खुद ही गाया है। गाने के कवर पर अक्षरा काफी स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं। इस गाने को अभी ऑडियो फॉर्मेट में ही रिलीज किया गया है। इसके बोल कुंदन प्रीत ने ल‍िखे हैं, वहीं संगीत आशीष वर्मा का है।