लाइव टीवी

निया शर्मा के बाद खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'दो घूंट' रिलीज, कुछ ही घंटों में मिले 20 लाख से ज्यादा व्यूज

Updated Jan 04, 2022 | 20:10 IST

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Do Ghoont Ganna Video: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना दो घूंट रिलीज हो गया है। ये गाना निया शर्मा के गाने का भोजपुरी वर्जन है। यहां पर देखें खेसारी लाल यादव का ये नया गाना...

Loading ...
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Do Ghoont
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव का नया गाना दो घूंट रिलीज हो गया है।
  • दो घूंट निया शर्मा के गाने का भोजपुरी वर्जन है।
  • गाने को 12 घंटे के अंदर 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Do Ghoont: साल 1973 में आई फिल्म झील के उस पार का गाना 'दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी' आज भी काफी पॉपुलर है। इस गाने के कई रिमिक्स और रीक्रिएट वर्जन रिलीज हो गए हैं। निया शर्मा के इस गाने पर म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर काफी वायरल हुआ था। अब खेसारी लाल यादव ने दो घूंट गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया है। 

खेसारी लाल यादव का गाना 'दो घूंट' (Khesari Lal Yadav Do Ghoont Song) मंगलवार को रिलीज हुआ है। इस गाने को 12 घंटे क अंदर 26 लाख 51 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में एक्ट्रेस नमृता मल्ला ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। गाने में नमृता का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, गाने में खेसारी लाल यादव एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। खेसारी ने वर्दी के साथ-साथ जींस पहनी हुई है। गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।  

Also Read: जबरदस्‍त है खेसारी का नया भोजपुरी गाना 'सईया के रोटी', एक्‍टर का लुंगी डांस वीडियो वायरल

शिल्पी राज ने दिया साथ 
गाने में भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने का म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। इसके बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं। इसके अलावा इसे कोरियोग्राफ लक्की विश्वकर्मा ने किया है। 

आपको बता दें कि साल 2021 के आखिर में खेसारी लाल यादव बादशाह के गाने पानी-पानी (Pani-Pani Bhojpuri Song) के भोजपुरी वर्जन में नजर आए थे। इस गाने में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं। गाने को चार करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे।