लाइव टीवी

Bhojpuri Song: बर्थडे के मौके पर पवन सिंह ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ गाना- 'आ जइहे पांच के'

Pawan Singh Bhojpuri Song
Updated Jan 05, 2022 | 20:14 IST

Pawan Singh Bhojpuri Song aa jaihe 5 ke: पवन सिंह पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। पवन सिंह का नया गाना 'आ जइहे पांच के' रिलीज हो गया है। यहां पर देखें पवन सिंह का नया गाना....

Loading ...
Pawan Singh Bhojpuri SongPawan Singh Bhojpuri Song
Pawan Singh Bhojpuri Song
मुख्य बातें
  • पवन सिंह पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • बर्थडे के मौके पर पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है।
  • गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Pawan Singh New Bhojpuri Song aa jaihe 5 ke. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर पवन सिंह पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। पवन सिंह के गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। साल 2021 में रिलीज हुए उनके कई गानों ने 100 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए थे। पवन सिंह ने अपने फैंस को अपने बर्थडे के मौके पर नए गाने का तोहफा दिया है।

बर्थडे के मौके पर रिलीज हुआ पवन सिंह का नए गाने का टाइटल है- 'आ जइहे पांच के।' जेपी स्टार पिक्चर भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को महज 13 घंटे में ही 16 लाख 89 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह ने न सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि इसमें जबरदस्त डांस भी किया है। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस डिंपल सिंह जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। गाने की शुरुआत में पवन सिंह बाइक और हेलिकॉप्टर में जबरदस्त स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

PawanSinghSong

Read: Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का रोमांटिक गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

अनुपमा यादव ने दिया साथ 
पवन सिंह को इस भोजपुरी गाने में अनुपमा यादव का साथ मिला है। वहीं, इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।इसके बोल  रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। गाने को मनोज नारायण ने डायरेक्ट किया है। 

पवन सिंह के जीवन की बात करें तो उनका जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था।  पवन सिंह ने लगभग 2528 भोजपुरी और हिंदी सिनेमा तथा 895 वीडियो एल्बम किये है।पवन सिंह को पहचान गाने लॉलीपॉप लागेलू से मिली थी। ये गाना देश-विदेश में काफी पॉपुलर हुआ था।