लाइव टीवी

Bhojpuri gana Video: भोजपुरी गाने में पवन स‍िंह ने मोनालिसा को किया लिपलॉक Kiss, हॉटनेस देख दीवाने हुए फैंस

Updated May 27, 2020 | 16:55 IST

मोनालिसा भोजपुरी वीडियो गाना: भोजपुरी स‍िनेमा की हॉट अदाकारा मोनालिसा और सुपरस्‍टार पवन स‍िंह का एक गाना वायरल हो रहा है ज‍िसमें दोनों स‍ितारे एक दूसरे को ल‍िपलॉक किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Monalisa and Pawan singh

Monalisa and Pawan Singh hot Kissing scene in Bhojpuri Gana: भोजपुरी स‍िनेमा की हॉट अदाकारा मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) और सुपरस्‍टार पवन स‍िंह (Bhojpuri Actor Pawan Singh) का एक गाना वायरल हो रहा है ज‍िसमें दोनों स‍ितारे एक दूसरे को ल‍िपलॉक किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों स‍ितारों के हॉट अंदाज को देख फैंस आहें भर रहे हैं। यह वीडियो इतना हॉट है कि देखने वालों के के पसीने छूट रहे हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से देखा जा रहा है। यही वजह है कि यह भोजपुरी वीडियो (Bhojpuri Video) टॉप सर्च में आ गया है। 

मोनालिसा इस वीडियो में नीले और पीले रंग के शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं, वहीं पवन सिंह लाल रंग के कुर्ता में नजर आ रहे हैं। इस गाने की शुरुआत में दोनों सितारे एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को ल‍िपलॉक किस कर रहे हैं। उसके बाद दोनों का डांस नजर आ रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'संईया जी दिलवा मांगेले' का टाइटल गीत है जो मोनालिसा और पवन सिंह पर फ‍िल्‍माया गया है। 

इस फ‍िल्‍म के सभी गाने भोजपुरी सिनेमा में हिट हैं और खूब सुने जाते हैं। इसी फ‍िल्‍म का एक दूसरा गाना 'मुआइ दिहाला राजा जी' धूम मचा रहा है। इस गाने को 3 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। गाने में मोनालिसा की अदाएं बेहद दिलकश और कातिलाना हैं। गाने में वह लाल साड़ी पहने बेहतरीन डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, वहीं उनका बोल्ड लुक फैन्स को काफी पसदं आ रहा है। 

बता दें कि फैंस को इन दोनों सितारों को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्जनों फ‍िल्‍मों में मोनालिसा और पवन सिंह साथ नजर आए हैं। हालांकि पवन सिंह भोजपुरी में ही रमे हुए हैं और मोनालिसा टीवी की दुनिया में नाम कमा रही हैं। वह लंबे टाइम से हॉरर टीवी शो नजर में काम कर रही हैं। इसमें वो मोहिना नाम के कैरेक्टर का रोल निभा रही हैं।

बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट रहीं मोनालिसा को रियलिटी शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में आने के बाद से वो टीवी इंडस्ट्री में खूब एक्टिव हो गईं और सीरियल्स में काम करने लगीं। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं और वो भोजपुरी की 125 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा बंगाली, उड़िया, हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।