लाइव टीवी

Bhojpuri Gana: फोन पर रोमांस करते हुए दिखे खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Updated May 27, 2020 | 13:26 IST |

Khesari Lal Yadav, Antra Singh Priyank Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाने 'कूद जईह कोरा में' में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका फोन पर रोमांटिक बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।

Loading ...

Khesari Lal Yadav & Antra Singh Priyank Bhojpuri gana Kud Jayiha Kora Me: बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी गानों को बहुत पसंद किया जाता है। धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ड्री पैर पसारती जा रही है। भोजपुरी फिल्मों और इनके गाने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। वे एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। इन दिनों उनका एक नया वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने 'कूद जईह कोरा में' में खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका नजर आ रही हैं। इस गाने को खेसारी और अंतरा ने ही गाया है। वहीं गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। वहीं गाने का संगती श्याम सुंदर ने लिखा है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।