लाइव टीवी

Bhojpuri Stars In Big Boss: बिग बॉस में नजर आ चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स, अपने-अपने सीजन में मचा चुके धमाल

Updated Apr 08, 2022 | 16:00 IST

bhojpuri superstars in Bigg boss: भोजपुरी सुपरस्टार भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धमाल मचा रहे हैं। फिल्मों से लेकर रियलिटी शो में भी यह खूब जलवे बिखेर रहे हैं। यहां तक कि भोजपुरी रस्टार बिग बॉस में भी अपना कमाल दिखा चुके हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भोजपुरी स्टार्स
मुख्य बातें
  • भोजपुरी की जानी मानी हस्तियां बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी है
  • 'बिग बॉस सीजन 4' में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी नजर आए
  • रवि किशन ने बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था

Bhojpuri Superstars In Bigg Boss: भोजपुरी सुपरस्टार्स ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी शो तक में अपनी एक खास पहचान बना ली है। यही वजह है कि सलमान खान के सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' में भी इन सेलेब्स ने खूब जलवे बिखेरे हैं। इस लिस्ट में बड़े-बड़े भोजपुरी स्टार्स का नाम शामिल है। अब तक इस शो में भोजपुरी की जानी मानी हस्तियां हिस्सा ले चुकी हैं। इस लिस्ट में एक्टर रवि किशन, रविकिशन से लेकर एक्ट्रेस मोनालिसा समेत कई सेलेब्स शामिल है। आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा के उन स्टार्स के बारे में जो इस शो की रौनक बढ़ा चुके हैं।

'बिग बॉस सीजन 4' में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी नजर आए थे। मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, संगीतकार और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद है। बिग बॉस के शो में उन्हें शानदार प्रदर्शन किया था। बिग बॉस सीजन 4 में डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी में खूब नोकझोंक देखने को मिली थी।  इस सीजन का ख़िताब एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जीता था।

पढ़ें- रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड होने लगा गोलू राज और पूनम दुबे का गाना, एक दिन में मिले एक मिलियन व्यूज

रवि किशन
रवि किशन सिर्फ भोजपुरी सिनेमा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने बतौर कंटेसटेंट बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और शो के फाइनलिस्ट रहे थे। शो में रवि ने मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगाया था। अपने भोजपुरी अंदाज और 'अद्भुत' या फिर 'बाबू' और 'जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा' जैसे जुमलों के चलते काफी मशहूर हो गए थे।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज भोजपूरी फिल्म के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। बिग बॉस 6 में उन्हें धमाकेदार एंट्री मारते हुए देखा गया था। 

मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा लगभग सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आईं थी और शो में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजूपत से शादी थी। इस शादी को लेकर वे काफी चर्चा में थी। बिग बॉस के हर एपिसोड में उन्होंने धमाल मचाया था।