लाइव टीवी

Bhojpuri Chhath Geet: र‍िलीज हुआ निरहुआ का भोजपुरी गीत 'छठ के बरत माई भूखे', भावुक कर देगा वीडियो

Updated Nov 20, 2020 | 08:53 IST |

Dinesh Lal Yadav Nirahua Chhath Song: दिनेश लाल यादव निरहुआ का नया छठ गीत 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ है! रिलीज के बाद से ही इस गाने को अब तक लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Dinesh Lal Yadav Nirahua Chhath Song:  निरहुआ ने अपना नया छठ गीत 'छठ के बारात माई भूखे' को रिलीज कर दिया है। छठ महापर्व की गूंज अब पूरे हिंदुस्तान में सुनाई देने लगी है। घाटों पर जमा भक्तों की भीड़ इस पूजा की महानता को दर्शाता है। बच्चों की सुख समृद्धि के लिए रखा गया यह छठ का व्रत माताओं के लिए बहुत खास होता है। छठ के व्रत में माताएं पूरा दिन भूखी रहकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती हैं और छठी मईया की पूजा करती हैं जिससे उनके बच्चे के ऊपर कभी भी कोई बला ना आए। दिनेश लाल यादव निरहुआ का छठ गीत, छठ के बरत माई भूखे एक मां की कहानी को बेहतरीन तरीके से दर्शाता है। इस गाने के बोल लिखे हैं अवधेश कुमार सिंह ने और म्यूजिक अनिल अनमोल शर्मा ने दिया है। गाने में देखा जा सकता है कि कैसे एक मां अपने बच्चों के लिए लोगों से भीख मांग कर छठ का व्रत रखती है। पूरा गाना देखते-देखते आपकी आंखों में आंसू जरूर आ जाएगा, यह गाना आपके दिल को छू जाएगा।