लाइव टीवी

Bhojpuri Chhath Geet: प्रियंका सिंह का शानदार छठ गीत सुनकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल, देखें पूरा भोजपुरी वीडियो

Updated Nov 19, 2020 | 17:44 IST |

Priyanka Singh bhojpuri chhath Song: प्रियंका सिंह का यह छठ गीत आज ही रिलीज हुआ है, गीत के बोल और प्रियंका सिंह की मधुर आवाज आपको छठी मईया के भक्ति से सराबोर कर देगा।

Loading ...

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी भी त्यौहार को लेकर आपको ढेरों गाने मिल जाएंगे, लेकिन जब बात छठ के महापर्व की हो तो भोजपुरी के एक से एक दिग्गज कलाकार हर रोज नए गाने निकाल कर भक्तों में उत्साह बढ़ाएं रहते हैं। इसी कड़ी में प्रियंका सिंह का नया छठ गीत चढ़ते कतिकवा ए छठी मईया रिलीज हो गया है। गाने में एक महिला दुख में डूबी हुई छठी मईया से यह कहती हुई नजर आती है कि, छठ की शुरुआत हो गई है और मेरे पास छठ मनाने के लिए ना तो सूप है, ना गेहूं है, ना सिंदूर है यह सब कैसे आएगा। लेकिन वहां मौजूद और महिलाएं कहती हैं की चिंता मत करो छठी मईया सब की व्यवस्था कर देंगी और जो चीज जहां से आता है वहीं से आ जाएगा। प्रियंका सिंह का यह गाना आपको पूरी तरह से भावुक कर देगा। गाने को लिखा है निर्मला सिंह ने और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है।