लाइव टीवी

Bhojpuri Navratri Song 2021: नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग चुनरी चढ़ावल जाई, अंतरा सिंह प्रियंका और लोक नाथ राय ने दी आवाज

Updated Oct 10, 2021 | 11:10 IST |

Navratri Song 2021 Bhojpuri Gana Chunari Chadawal Jaai Video: एक नया भोजपुरी नवरात्रि गीत चुनरी चढ़ावल जाई र‍िलीज हो गया है। नवरात्रि के मौके पर यह देवी गीत भक्ति भाव जगाने वाला है...

Loading ...

Bhojpuri Mata Bhajan Navratri 2021 Song: देशभर में नवरात्रि की धूम है। हर तरफ मां की भेंट सुनी जा रही हैं। इसी बीच भोजपुरी में माता की आरती भी खूब सुनाई दे रही हैं। खासकर उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्‍सों में माता की भोजपुरी आरती की जाती है। दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इसी बीच एक नया भोजपुरी नवरात्रि गीत चुनरी चढ़ावल जाई र‍िलीज हो गया है। नवरात्रि के मौके पर यह देवी गीत भक्ति भाव जगाने वाला है। चुनरी चढ़ावल जाई भोजपुरी गाने को अंतरा सिंह प्रियंका और लोक नाथ राय ने आवाज दी है। दोनों मां दुर्गा की भक्ति करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल काफी मधुर हैं जिन्‍हें अरुण बिहारी ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक मनोज आर्या का है। गाने को खूबसूरत तरीक से फ‍िल्‍माया गया है। रिलीज के 24 घंटे के भीतर इस गाने को एक लाख 23 हजार बार देखा जा चुका है।