लाइव टीवी

Bhojpuri Navratri Song 2021: रिलीज हुआ भोजपुरी गाना छोटी मुटी सुनर बिटुईया, नवरात्रि में खूब मचा रहा धूम

Updated Oct 11, 2021 | 12:11 IST |

Navratri Bhojpuri Song 2021 Video:भोजपुरी इंडस्ट्री में लगातार एक के बाद एक कई गाने रिलीज हो रहे हैं। जिनके जरिए दुर्गा माता की आराधना का पर्व नवरात्रि मनाया जा रहा है।

Loading ...

Bhojpuri Navratri Bhajan 2021 Song: देशभर में धूमधाम से नवरात्रि मनाई जा रही है। हर तरफ माता रानी के गीत सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में भी लगातार एक के बाद एक कई गाने रिलीज हो रहे हैं। जिनके जरिए दुर्गा माता की आराधना का पर्व नवरात्रि मनाया जा रहा है। अब एक नया भोजपुरी नवरात्रि गीत छोटी मुटी सुनर बिटुईया र‍िलीज हो गया है। नवरात्रि के मौके पर यह देवी गीत भक्ति भाव जगाने वाला है जिसमें माता रानी से बेटी के जन्म की खास इच्छा जाहिर की जा रही है। छोटी मुटी सुनर बिटुईया भोजपुरी गाने को राहुल राज ने आवाज दी है। गाने के बोल काफी मधुर हैं जिन्‍हें गरदा सियादिह ने लिखा है जबकि म्‍यूजिक रोशन सिंह का है। गाने को खूबसूरत तरीक से फ‍िल्‍माया गया है। रिलीज के 24 घंटे के भीतर इस गाने को एक लाख 31 हजार बार देखा जा चुका है।