लाइव टीवी

Bhojpuri Song 2021: उत्तरप्रदेश 2022 इलेक्शन के पहले नया भोजपुरी गाना योगी ही आएंगे हुआ रिलीज

Updated Sep 19, 2021 | 12:14 IST |

Prem Krishnvanshi Bhojpuri Song New UP Election: उत्तरप्रदेश में साल 2022 में होने जा रहे इलेक्शन को लेकर भोजपुरी गाना योगी ही आएंगे बनाया गया है। गाने में सीएम योगी के कामों का बखान किया गया है,

Loading ...

Bhojpuri song Yogi Hi Ayenge released : हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर भोजपुरी गाना 'हैप्‍पी बर्थडे मोदी जी' र‍िलीज हुआ है, जो कि यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ध्यान में रखकर नया भोजपुरी गाना योगी ही आएंगे रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गाने के माध्‍यम से भोजपुरी सिनेमा सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले चुनाव के लिए अग्रिम बधाई दे रही। उत्तरप्रदेश में साल 2022 में होने जा रहे इलेक्शन को लेकर भोजपुरी गाना योगी ही आएंगे बनाया गया है। गाने में सीएम योगी के कामों का बखान किया गया है, उनका गुणगान किया गया है। इस गाने को प्रेम कृष्‍णवंशी ने गाया है जबकि इसके बोल अर्जुन सिंह ने लिखे हैं। गाने का वीडियो भी काफी शानदार है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।