लाइव टीवी

Bhojpuri Song Somvar Vrat 2021: नया भोजपुरी गाना सोमवार व्रत हुआ रिलीज, देखें कैसे करें शिव शंकर को खुश

Updated Sep 20, 2021 | 11:28 IST |

Bhojpuri Song Shiv Bhakti Geet 2021 Somvaar vrat : भोजपुरी सिंगर रोली राय इन नए भोजपुरी गाने सोमवार व्रत में शिवजी की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

Loading ...

Bhojpuri Somvar Vrat Shiv Bhakti Geet 2021: सोमवार के दिन एक भोजपुरी भजन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में चारों ओर भगवान शिव की जय-जयकार हो रही है और ये भोजपुरी भजन शिव शंकर के भक्तों को खूब मोहित कर रहा है। भोजपुरी सिंगर रोली राय इन नए भोजपुरी गाने सोमवार व्रत में शिवजी की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वो अपनी सहेलियों के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करती और उन्हें दूध चढ़ाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं रोली सिंह गाने में सोमवार व्रत करने और शिव जी प्रसन्न करने के तरीके बता रही हैं। बता दें कि दर्शकों के बीच शिव भक्ति को बढ़ाता ये भजन खुद रोली ने गाया है और इसके लीरिक्स अशोक कुमार दीप ने लिखे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ ये भजन फैंस के दिलों में उतर गया है। लोगों को इस गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।