लाइव टीवी

Bhojpuri Devi Geet: र‍िलीज हुआ खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत 'Sar Pe Duppata Rakheli', देखें वीडियो

Updated Sep 21, 2021 | 11:29 IST |

Khesari Lal New Devi Geet 'Sar Pe Duppata Rakheli': जाने माने भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत 'सर पे दुप्पटा राखेली' र‍िलीज हो गया है।

Loading ...

Khesari Lal New Devi Geet 'Sar Pe Duppata Rakheli': जाने माने भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत 'सर पे दुप्पटा राखेली' र‍िलीज हो गया है। फैंस को तब से इस गाने का इंतजार था जब इसकी पहली झलक सामने आई थी। शारदीय नवरात्र नजदीक हैं और उससे पहले खेसारी लाल यादव का ये नया देवी गीत लोगों में मां भगवती की भक्ति जगा रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव मां की भक्ति में लीन हैं। गाने के बोल प्रकाश परदेसी ने ल‍िखे हैं जबकि बोल आर्या शर्मा के हैं। गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। तीन घंटे में इस गाने को एक लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।