लाइव टीवी

Bhojpuri Song PIYWA JAAN GAILE BATIYA: यूट्यूब पर रिलीज होते ही छाया मोहन राठौर का नया गाना 'पियवा जान गइले बतिया'

Updated Nov 27, 2021 | 10:44 IST |

PIYWA JAAN GAILE BATIYA Song: मनोज राठौड़ का गाना पियवा जान गइले बतिया यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाने को कुछ ही दिन में साढ़ सात लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें ये गाना...

Loading ...

Bhojpuri Song PIYWA JAAN GAILE BATIYA: मोहन राठौड़ का गाना  पियवा जान गइले बतिया पिछले दिनों यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज होने के एक हफ्ते के अंदर ही गाने को साढ़े सात लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है। गाने को म्यूजिक डीजे आदित्या ने दिया है। वहीं, इसके लिरिक्स अभिषेक कुमार ने लिखे हैं। गाने को राजेश यादव ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसके कोरियोग्राफर अनुज मैरी है। आपको बता दें कि कभी 50 से 80 रुपए के लिए ऑर्केस्टा में गाना गाने वाले मोहन राठौर आज भोजपुरी के स्टार सिंगर बन गए हैं। मोहन राठौड़ कभी अपने पिताजी के साथ साइकिल में फेरी लगाकर कपड़े बेचा करते थे। मोहन अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्म, 28 से ज्यादा एल्बम और 100 से ज्यादा शो कर चुके हैं।