लाइव टीवी

Bhojpuri Song: आम्रपाली संग रोमांटिक हुए निरहुआ, यूट्यूब पर वीडियो ने बनाया व्‍यूज का रिकॉर्ड

Updated Nov 26, 2021 | 12:36 IST |

Bhojpuri Gana Kach Kach Khali: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी है। उनका भोजपुरी गाना 'कच कच खाली' यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

Loading ...

Dinesh Lal Yadav Nirahua and Aamrapali Dubey Bhojpuri Song Kach Kach Khali: दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना 'कच कच खाली' वायरल हो रहा है। तीन मिनट 28 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत निरहुआ और आम्रपाली के डांस से होती हैं। इसमें दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। ये गाना भोजपुरी फिल्म सिपाही का है। इसे गाने को अब तक 100,250,890 बार देखा जा चुका है। खास बात ये है कि इसे खुद आम्रपाली ने ओम झा के साथ मिलकर अपनी आवाज दी है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे  भोजपुरी की फेमस ऑनस्क्रीन जोड़ी है। निरहुआ और आम्रपाली ने कई फिल्में साथ में की हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।