लाइव टीवी

Lalka Sadia Bhojpuri Song: नवरात्र पर रिलीज हुआ अंतरा सिंह प्रियंका और चांद जी का देवी गीत 'ललका साड़िया', कर देगा माता की भक्ति में लीन

Updated Oct 11, 2021 | 17:09 IST |

Bhojpuri Navratri Song: नवरात्री के मौके पर अंतरा सिंह प्रियंका और चांद जी का देवी गीत 2021 'ललका साड़िया' रिलीज हो गया है। यह गाना देवी मां की पूजा की तैयारी को लेकर है।

Loading ...

Bhojpuri Durga Mata Bhajan:शक्ति की देवी मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र अंतरा सिंह प्रियंका और चांद जी का देवी गीत 2021 'ललका साड़िया' रिलीज हो गया है। दर्शकों को यह गाना बेहद पसंद भी आ रहा है। भोजपुरी म्यूजिक एंटरटेनमेंट से रिलीज इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रानी प्रजापति नजर आई हैं। दरअसल यह गाना देवी मां की पूजा की तैयारी को लेकर है। अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने को नवरात्रि पर माता के भक्तों को समर्पित किया है और कहा है कि आप सभी मां के इस गीत को जरूर सुने। यह सबसे अलग है और आपको माता की भक्ति में लीन करने वाला गाना है। इसे गाकर मैं खुद को धन्य समझती हूं। आप भी इसे सुनें और हमें आशीर्वाद व स्नेह दें। उन्होंने कहा कि देवी मईया सबका कल्याण करती है, इसलिए उनका पूजना पूरी श्रद्धा से होता है। हमारा गाना उसी की तैयारी पर आधारित है। आपको बता दें कि गाने के निर्माता सुशील शर्मा हैं।