लाइव टीवी

Manoj Tiwari Bhakti Geet : इस देवी गीत ने मनोज तिवारी को बना द‍िया था बड़ा स्‍टार, आज भी खूब सुना जाता है

Updated Oct 22, 2020 | 13:20 IST |

मनोज तिवारी ने अपने करियर की बुलंदी देवी गीत गा कर ही पाया था। ' नीमिया के डरिया मईया' इस भोजपुरी भजन ने मनोज तिवारी को घर-घर में एक अलग पहचान दिला दी थी।

Loading ...

नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी भक्ति गीत के बादशाह मनोज तिवारी का सबसे सुपरहिट भजन 'निमिया के डरिया मईया' को बजा कर पूरे घर में भक्तिमय माहौल बना दीजिए। इस भजन को आप संध्या आरती या सुबह की आरती के समय भी बजा सकते हैं। मनोज तिवारी जो आज भोजपुरी के एक दिग्गज कलाकार हैं जिनकी तूती भारतीय राजनीति में भी बोलती है। एक वक्त पर उन्होंने अपना करियर देवी मां के भोजपुरी भक्ति गीत और पचरा गाकर ही किया था। इन्हीं भक्ति गीतों ने मनोज तिवारी को आज इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। नवरात्रि का ऐसा कोई दिन नहीं बीता जिस दिन मनोज तिवारी के भक्ति गीत मंदिरों में, पंडालों में, घरों में ना बजाए गए हों। बिना मनोज तिवारी के भक्ति गीत के नवरात्रि भी सूनी-सूनी लगती है। तो चलिए आज सुनिए मनोज तिवारी का यह शानदार नवरात्रि स्पेशल भक्ति गीत।