लाइव टीवी

Navratri Bhojpuri Gana: नवरात्रि के अवसर पर पवन सिंह ने प्रियंका सिंह को किया कॉल, सुनें इनकी मजेदार बातचीत

Updated Oct 22, 2020 | 16:05 IST |

नवरात्रि के शुभ अवसर पर पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘नौ दिन नवरात्र’ हो गया है यूट्यूब पर रिलीज। भक्तों को पसंद आ रहा है पवन सिंह का मजेदार गाना।

Loading ...

शारदीय नवरात्रि के दौरान हर जगह देवी मां के गीत गाए जा रहे हैं और भजनों के जरिए माता रानी का ध्यान किया जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार अपने भक्ति गानों से भक्तों का मनोरंजन कर‌ रहें हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नया गाना ‘नौ दिन नवरात्र’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। दोनों की जुगलबंदी ना केवल फिल्मी गानों में ही बेहतरीन रहती है, बल्कि इनके भक्ति गाने भी लाजवाब होते हैं। जिसे सुनकर भक्त नौ दिन के इस पावन पर्व पर उपवास के दिनों में आनंद उठा सकते हैं। इस देवी गीत में भक्ति गीत के साथ-साथ प्यार को भी दिखाया गया है। गाने में पवन सिंह अपनी पत्नी को फोन कॉल करते हैं लेकिन उनकी पत्नी माता की पूजा के लिए तैयारी में व्यस्त रहती हैं जिसकी वजह से वह पवन सिंह से बात नहीं ‌कर पातीं ‌हैं। गाने में दोनों के मजेदार बातचीत को दिखाया गया है। गाने को अब तक 3.8 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां करता है। इस देवी गीत के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, वहीं म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है।