लाइव टीवी

Bhopal Free Parking: भोपाल के इन 25 स्थानों पर फ्री है वाहन पार्किंग, कोई मांग रहा पैसा तो होगी शिकायत

Updated Apr 21, 2022 | 16:57 IST

Bhopal Free Parking: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 पार्किंग ऐसी हैं, जिनमें अब शुल्क नहीं वसूला जा रहा है। अगर कोई आपसे पैसे मांग रहा तो इस पर आप नगर निगम में शिकायत कर सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
भोपाल के इन 25 स्थानों पर फ्री है वाहन पार्किंग (प्रतीकात्मक तसवीर)
मुख्य बातें
  • भोपाल की 25 जगहों पर फ्री पार्किंग 
  • कोई पैसा मांगे तो होगी शिकायत
  • नगर निगम ने शुरू की थी फ्री सुविधा

Bhopal Free Parking: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। राजधानी की 25 जगह ऐसी हैं, जहां निगम की वाहन पार्किंगों में कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। यानी ये वाहन पार्किंग बिल्कुल फ्री हैं। अगर आप अपनी कार, बाइक या कोई भी वाहन वहां खड़े कर रहे हैं तो इसके बदले आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। अगर आपसे कोई मांग रहा है, तो वह अवैध वसूली होगी और इसके खिलाफ आप नगर निगम में शिकायत कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि, जो विक्टोरिया कंपनी शहर में पार्किंगों का संचालन कर रही थी, उसका ठेका निगम ने रद्द कर है। करीब एक महीने पहले से ही निगम ने विक्टोरिया कंपनी से 25 इलाकों की पार्किंग के अधिकार छीन लिए थे और इन सभी पार्किंगों को फ्री कर दिया था। वहीं कंपनी को कहा गया था कि, जब तक वह नगर निगम का बकाया नहीं देगी तब तक नई वसूली शुरू नहीं की जाएगी। ऐसे में कंपनी ने बकाया नहीं भरा तो आखिरकार निगम ने ठेका रद्द कर दिया। अब नए सिरे से ठेके की कवायद होगी। 

विक्टोरिया कंपनी को दिया गया समय

भोपाल नगर निगम अपर आयुक्त शाश्वत मीणा ने इस मामले में कहा कि, बकाया राशि जमा करने के लिए विक्टोरिया कंपनी को समय दिया गया था। कंपनी की ओर से तय समय तक जब राशि जमा नहीं कराई गई तो, निगम ने ठेका रद्द करने का फैसला किया। अब नए सिरे से कंपनी तय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन इलाकों की पार्किंग हुई फ्री 

1.रंग महल टॉकीज, टाइटन शोरूम से पंजाब नेशनल बैंक तक, न्यू मार्केट।  2. भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक से टाइटन शोरूम तक, न्यू मार्केट। 3. जीटीबी कॉम्पलेक्स के सामने। 4. छप्पन भोग मालवीय नगर। 5. बिट्टन बाजार सब्जी मंडी। 6. ISBT 7. गुरुदेव गुप्त चौराहा से विद्या भारती ऑटो स्टैंड तक, एमपी नगर जोन वन। 8. चौधरी क्लासेज के दोनों और सड़क पर। 9. चौधरी क्लासेज के सामने, एमपी नगर जो वन।

10. सदर मंजिल के सामने। 11. पुराना बिजली घर। 13. एमपी नगर 1 मनोहर स्वीट्स के सामने। 14. मोती मस्जिद के सामने, इब्राहिमपुरा, मल्टी लेवल पार्किंग। 15. डीबी मॉल के सामने। 16.बिट्टन मार्केट। 17. बोट क्लब। 18. विजय स्तंभ। 19. सैर सपाटा। 20. होटल हिल्टन, इब्राहिमपुरा। 21. टीटी नगर थाना से प्रसाद क्लिनिक, न्यू मार्केट। 22. शिवा बार और विक्रमादित्य कॉलेज के सामने। 23. टपरा वाला जोन दो एमपी नगर। 24. मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।