लाइव टीवी

रक्षाबंधन से पहले 'गुरु भाई' ने दो बच्चों की मां से किया रेप, बदनामी की धमकियां दे कर रहा था ब्लैकमेल

Updated Aug 02, 2022 | 21:44 IST

Bhopal Rape Case: आरोपी ने पीड़ित महिला को बदनाम करने की धमकी देकर रेप किया। अपनी अस्मत गंवाने के बाद महिला थाने पहुंची व मामला दर्ज करवाया। इधर, आरोपी को एफआइआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
गुरु भाई ने किया विवाहिता से रेप, फिर दी ये धमकी
मुख्य बातें
  • गुरुभाई एक साल से कर रहा था रेप
  • लड़की देखने के बहाने से हुई मुलाकात
  • महिला के अश्लील फोटो निकाल लिए

 Bhopal Rape Case: राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रक्षा बंधन से पहले ही भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। भोपाल के कोलार थाने में एक दो बच्चों की मां के साथ रेप करने के आरोप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का गुरु भाई बना हुआ था। आरोपी ने पीड़ित महिला को बदनाम करने की धमकी देकर रेप किया। अपनी अस्मत गंवाने के बाद महिला थाने पहुंची व मामला दर्ज करवाया।

इधर, आरोपी को एफआइआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता को करीब एक साल से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। कोलार थाने के एसएचओ चंद्रकांत पटेल ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर सिहोर निवासी आरोपी के खिलाफ रेप सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम ने उसके कई संभावित ठीकानों पर दबिश दी, मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के गांव भी गई मगर वह घर पहुंचा ही नहीं। 

अश्लील फोटो खींचे, दी बदनामी की धमकी

एसएचओ चंद्रकांत पटेल ने बताया कि 27 वर्षीय रेप विक्टिम ने बताया कि वह मूलत: सीहोर की रहने वाली है। भोपाल के कोलार इलाके में अपने पति व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी उसका गुरु भाई बना हुआ है। वह उससे लड़की देखने के बहाने से मिला था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। एसएचओ ने बताया कि गत वर्ष वह अक्टूबर माह में महिला के घर गया था। इस दौरान उसका पति व बच्चे घर पर नहीं थे। मौका पाकर उसने महिला के साथ कमरा बंद कर रेप किया।

इस बीच आरोपी ने उसके फोटो भी निकाल लिए। इसके बाद आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक साल से पीड़िता का देह शोषण कर रहा था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी की ज्यादतियों को बर्दाश्त करती रही। मगर उसके अत्याचार लगातार बढ़ते ही जा रहे थे। सोमवार को भी उसने पति की अनुपस्थिति में पीड़िता का रेप किया। इसके बाद परेशान महिला ने सारी घटना के बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद पीड़ित दंपति थाने आए व आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।