लाइव टीवी

Bhopal Chain Snatching: शिवकथा में चोरों की मौज अपार, 2 दर्जन महिलाओं के गले हुए सूने, जानिए कहां

Updated Aug 02, 2022 | 13:39 IST

Bhopal Chain Snatching: शहर के अन्नपूर्णा थाने में दो दर्जन महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस एक अरोपी महिला को दबोचने में सफल रही है। पुलिस टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र पार
मुख्य बातें
  • शिवपुराण कथा के दौरान दो दर्जन महिलओं के गले सूने
  • चोर सोने की चेनें व मंगलसूत्र चुरा ले गए
  • पुलिस एक अरोपी महिला को दबोचने में सफल रही

Bhopal Chain Snatching: मध्यप्रदेश में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, अब धर्मकथाओं के पांडाल को भी नहीं बख्स रहे हैं। सूबे की इकॉनामी के तौर पर पहचान रखने वाली आर्थिक राजधानी इंदौर में शिवपुराण कथा के दौरान दो दर्जन महिलओं के गले सूने कर चोर सोने की चेनें व मंगलसूत्र चुरा ले गए। शहर में एक साथ हुई दर्जनों चेन स्नेचिंग की घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गई। शहर के अन्नपूर्णा थाने में दो दर्जन महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

हालांकि पुलिस एक अरोपी महिला को दबोचने में सफल रही है। एडीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि, आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि, शिवपुराण कथा में महाराष्ट्र के चेन स्नेचर गिरोह के शामिल होकर वारदातों को अंजाम देने की शंका है। पुलिस जांच के साथ ही कथा पांडाल से सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। वहीं आसपास के इलाके के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि चेन स्नेचिंग की घटनाएं गत 24 से 30 जुलाई के बीच हुई है। 

इन इलाकों की महिलाओं की लूटी चेन

पुलिस के मुताबिक कथा वाचक लगातार सोने के गहने पहन पांडाल में नहीं आने की महिलाओं से अपील कर रहे थे। इसके बाद भी महिलाएं गहनों पहन कर कथा स्थल पर आईं। पुलिस के मुताबिक कथा सुनने शहर के हजारों लोग रोज कथा में आ रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर गैंग पांडाल में वारदातों को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहा। लोगों के मुताबिक एक सप्ताह में हुई दो दर्जन वारदातों के बाद संगम नगर, छोटा बागडंदा व मालवा मिल सहित पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया तब कहीं जाकर पुलिस ने सुवाई की। अब पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।