लाइव टीवी

Bhopal Rape Case: गुरु शिष्या परंपरा कलंकित, कथावाचक ने युवती से किया रेप, जानिए पूरी घटना

Updated Aug 10, 2022 | 13:22 IST

Bhopal Rape Case: गांव में कथा वाचन करने आए आरोपी ने पीड़िता से रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं उसने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दबोह एसएचओ राजकुमार शर्मा  कहना है कि, घटना सत्य पाई गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में कथावाचक ने अपनी ही शिष्या के साथ किया गंदा काम
मुख्य बातें
  • आरोपी कथा वाचक ने युवती को अपनी शिष्या बनाया था
  • परिजनों का आरोप तंत्रविद्या के जरिए बेटी का दिमागी संतुलन बिगाड़ दिया
  • पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को अपने घर में आश्रय दिया था

Bhopal Rape Case: मध्यप्रदेश में गुरु - शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे शरण दी, वही अस्मत का लुटेरा बन गया। घटना दबोह थाना इलाके के गांव रायपुरा की है। पुलिस के मुताबिक, गांव में कथा वाचन करने आए आरोपी ने पीड़िता से रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं उसने घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दबोह एसएचओ राजकुमार शर्मा  कहना है कि, घटना सत्य पाई गई है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि, गांव में खेर तालाब पर कथा वाचन का आयोजन किया गया था, जिसमें यूपी के जालौन से कथावाचक को बुलाया गया था। आरोपी कथा वाचक को युवती के परिजनों ने अपने घर में ठहराया था। परिजनों का आरोप है कि, कथा वाचक ने उनकी बेटी के साथ रेप कर उसका गंदा वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी कथा समाप्त होने के बाद कथा वाचक के वापिस लौटने पर चली। एसएचओ के मुताबिक कथा वाचक ने युवती को अपनी शिष्या भी बना लिया था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद रेप के आरोपी कथा वाचक को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोप : तंत्र विद्या से बिगड़ा दिमागी संतुलन

एसएचओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि, पीड़िता के पिता ने बताया कि, गांव में कथा का आयोजन समाप्त होने के बाद आरोपी कथा वाचक वापिस लौट गए। उनके साथ मैं भी चला गया। पिता ने पुलिस को बताया कि, वापिस गांव लौटा और घर आया तो बेटी का दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। आरोपी ने उसे तंत्र विद्या के जरिए कुछ कर दिया था। इसके बाद पता चला कि हमारे घर पर आश्रय लेने के दौरान ही कथा वाचक ने बेटी के साथ रेप कर उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। एसएचओ ने बताया कि, मामला प्रथम दृष्टया जांच में सही पाया गया है। अब  पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद उसके न्यायालय में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। 


 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।