लाइव टीवी

Bhopal :भोपाल में सामने आया सनसनीखेज मामला, खुद की मौत की रची साजिश, पूरी कहानी जान हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Updated Jul 16, 2022 | 19:48 IST

Bhopal Student Murder Case : ग्वालियर जेल से पैरोल पर छूटे बदमाश ने एक निर्दोष की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कातिल ने पूछताछ में बताया कि खुद को मृत साबित करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी सजा व कर्ज चुकाने से बचना चाहता था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में जेल से छूटे बदमाश ने स्टूडेंट की हत्या की
मुख्य बातें
  • ग्वालियर जेल से पैरोल पर छूटे बदमाश ने एक निर्दोष की बेरहमी से हत्या कर दी
  • बीएससी के छात्र को बैट व हथौड़े से कई वार कर मौत के घाट उतार उसे पेट्रोल डाल जला दिया
  • खुद को मृत साबित करने के लिए वारदात को दिया अंजाम

Bhopal Student Murder Case : राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें बीएससी के एक छात्र को मौत की नींद सुलाने के बाद जला दिया गया। घटना राजधानी की अमलताश कॉलोनी की है। हालांकि पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में हुए खुलासे हैरान करने वाले हैं। हत्यारे ने फिल्मों की तर्ज पर ऐसी कहानी गढ़ी है कि जिसने भी सुना दंग रह गया।

ग्वालियर जेल से पैरोल पर छूटे बदमाश ने एक निर्दोष की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कातिल ने पूछताछ में बताया कि खुद का मृत साबित करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। वह सजा व कर्ज चुकाने से बचना चाहता था। आरोपी ने एक माह पूर्व संपर्क में आए बीएससी के छात्र को बैट व हथौड़े से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसे पेट्रोल डाल जला दिया।  

बंदी कर रहा था परेशान

पुलिस की तत्परता से गुजरात भागने की तैयारी कर रहा आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक कंपनी में पर्यवेक्षक की पोस्ट पर काम करता था। उसका पैरोल 6 जुलाई को समाप्त हो गया था पर वह जेल नहीं लौटा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह ग्वालियर जेल में बंद था। इस दौरान उसने एक बंदी के मार्फत पांच लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद वह बंदी जेल से छूट गया व उसके परिवार को उधारी चुकाने को लेकर तंग करने लगा। हत्या के पीछे की कहानी सुन खुद पुलिस हैरान रह गई। आरोपी ने बताया कि वह खुद को मृत साबित करना चाहता था। जिससे उसे बकाया सजा काटने से निजात मिले व 5 लाख का कर्ज भी नहीं चुकता करना पड़े। आरोपी रजत को वर्ष 2017 में धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय ने सात वर्ष की सजा सुनाई थी। आरोपी 23 मई को जेल से पैरोल पर छूटा था।

ऐसे चुकाई दोस्ती की कीमत

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि अमलताश कॉलोनी स्थित एक मकान में जलने की बदबू आ रही है। इसके बाद मौके पर गए तो एक महिला के मकान में रहने वाले किराएदार के कमरे का ताला खुलवाया। अंदर अधजला शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अमन दांगी के तौर पर हुई। कमरे में गुना जिले के गांव राघौगढ़ का रजत सैनी किराए पर रह रहा था। इसके बाद पुलिस ने रजत सैनी की तलाश शुरू की पर वह नहीं मिला। रजत पर पुलिस का शक पुख्ता होने पर उसकी तलाश में कई टीमों का गठन कर उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दी गई। इसके बाद रजत पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी की दोस्ती अमन से एक माह पूर्व ही हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक अमन दांगी (21) दोराहा थाना क्षेत्र के गांव सिराड़ी का रहने वाला था। वह भोपाल की अमलताश कॉलोनी में रहकर बीएसी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई व जॉब कर रहा था। 


 

 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।