लाइव टीवी

MP: पति को कंधे पर बैठा गांव में घुमाना पड़ा, कर बैठी थी ये 'गलती'

Updated Jun 20, 2020 | 20:09 IST

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के झाबुआ के एक गांव में एक महिला अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमती है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। गांव वालों ने ऐसा करने की महिला को सजा दी थी।

Loading ...
कल्याणपुरा के खेड़ा गांव की है घटना
मुख्य बातें
  • झाबुका के कल्याणपुरा के खेड़ा गांव की है घटना
  • महिला 13 जून से लापता थी, बाद में अपने ससुराल लौट आई
  • वापस आने पर गांव वालों ने महिला को ऐसा करने की सजा सुनाई

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के झाबुआ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को गांव वालों ने ऐसी सजा दी जिसके तहत उसे अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाना पड़ा। महिला 13 जून से लापता थी और अब लौटकर वापस आई थी। इस घटना पर झाबुआ एसपी ने कहा कि
ससुराल वालों का आरोप है कि महिला का प्रेम संबंध है। मामले में केस दर्ज किया गया है। कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और जांच जारी है।

ये मामला कल्याणपुरा के खेड़ा गांव का है। महिला शादीशुदा है और कुछ दिनों पहले वो अपने पति को छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिनों बाद महिला वापस आ गई। इसके बाद महिला को तुगलकी फरमान सुनाया गया और उसे कहा गया कि वो अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव का चक्कर लगाए। इसका वीडियो भी बनाया गया, जो वायरल हो गया। 

पिछले साल झाबुआ में ही दूसरी जाति के व्यक्ति से संबंध रखने के लिए ग्रामीणों ने महिला को अपने पति को उसके कंधों पर ले जाने के लिए मजबूर किया गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता था कि महिला अपने पति को कंधे पर उठाए हुए है। उसके आसपास मौजूद लोग उसे ऐसे ही चलते रहने के लिए मजबूर करते हैं। थककर जब वह रुकती है, तो उसकी दुर्दशा पर भीड़ हूटिंग करने लगती है। वह असहाय औरत चलना जारी रखती है। तब विनीत जैन, पुलिस अधीक्षक (SP) झाबुआ ने कहा था, 'एक समूह के कुछ लोगों ने देवगढ़, झाबुआ में एक महिला का अपमान किया। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।' 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।