लाइव टीवी

Bhopal Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी से हाहाकार, भोपाल समेत 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी

Updated Apr 28, 2022 | 19:26 IST

Bhopal Weather Update: गर्मी की मार से जूझ रहे मध्य प्रदेश के लिए अभी राहत की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत राज्य के 10 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भोपाल में लू का येलो अलर्ट जारी
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी
  • भोपाल समेत 10 जिलों में लू का येली अलर्ट
  • मई तक नहीं मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत

Bhopal Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का हाहाकार जारी है। सितम ये है कि, अब लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सिर्फ काम-धंधे या नौकरी वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई पड़ते हैं। राजधानी भोपाल में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी का असर बाजारों तक पर भी है। ऐसे में बड़ी खबर ये है कि, अभी और कुछ दिन गर्मी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ऐसे ही तांडव मचाने जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने एमपी के 10 जिलों में लू चलने का अनुमान बताते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी की वजह से हर रोज अग्निपरीक्षा देनी पड़ रही है। राजस्थान की ओर से चल रही गर्म हवाओं से लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में तो तापमान 45 डिग्री के भी पार है। गर्मी की मार के बीच मौसम विभाग की जानकारी भी राहत नहीं दे रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग, भोपाल, विंध्य और बुंदेलखंड संभाग के 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन मई तक लू का सितम जारी रहेगा। 

गर्मी की मार के बीच स्कूल खुलने पर भोपाल कलेक्टर को मिला चुका है नोटिस

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का इस मामले में कहना है कि, मई के शुरुआती दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। राजगढ़ में लू का प्रकोप देखा गया और सबसे अधिक 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जहां प्रदेश गर्मी की मार से जूझ रहा है, वहां छोटे बच्चे अपने कंधों पर बैग उठाकर स्कूल जा रहे हैं। इस संबंध में मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग में शिकायत भी की गई। जिसपर संज्ञान लेते हुए आयोग ने भोपाल और इंदौर के कलेक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।